aanand meaning in english
आनंद के अँग्रेज़ी अर्थ
Noun, Masculine
- bliss, happiness
- joy, pleasure, delight
आनंद के हिंदी अर्थ
संज्ञा, पुल्लिंग
-
हर्ष, प्रसन्नता, ख़ुशी, सुख, मोद, आह्लाद
उदाहरण
. यहाँ हवा में बैठे ख़ूब आनंद ले रहे हो। . मूर्खों की संगति में कुछ भी आनंद नहीं मिलता। . कल हमको सैर में बड़ा आनंद आया। -
प्रसन्नता या ख़ुशी की चरम अवस्था जो ब्रह्म की तीन प्रधान विभूतियों में सें एक है
उदाहरण
. सत्, चित और आनंद, ब्रह्म के इन तीन स्वरूपों से काव्य और भक्तिमार्ग 'आनंद' स्वरूप को लेकर चले। . भक्त भगवान् के कीर्तन का आनंद ले रहा है। - मद्य, शराब
- शिव
- विष्णु
-
बुद्ध के एक प्रधान शिष्य
उदाहरण
. आनन्द गौतम बुद्ध के बहुत प्रिय थे। - दंडक छंद का एक भेद
- 48 वें संवत्सर का नाम
- किसी बात में रुचि होने के कारण उससे मिलने वाला या लिया जाने वाला सुख
- गौतम बुद्ध का एक शिष्य
- प्रसन्न होने की अवस्था या भाव
- मन का वह भाव या अवस्था जो किसी प्रिय या अभीष्ट वस्तु के प्राप्त होने या कोई अच्छा और शुभ कार्य होने पर होता है
- भारत के गुजरात राज्य का एक जिला
- वह जो आनंद दे या जिससे आनंद या प्रसन्नता मिले या जो प्रसन्नता का स्रोत हो
-
भारत के गुजरात राज्य का एक शहर
उदाहरण
. अमूल की डेरी आनंद शहर में है। - अलौकिक ख़ुशी का अनुभव
विशेषण
-
आनंद, आनंदमय, प्रसन्न
विशेष
. यह विशेषणवत् प्रयोग ऐसे ही दो एक नियत वाक्यों में होता है। पर ऐसे स्थानों में भी यदि आनंद को विशेषण न मानना चाहें, तो उसके आगे 'से' लुप्त मान सकते है।
आनंद के पर्यायवाची शब्द
संपूर्ण देखिएआनंद के तुकांत शब्द
संपूर्ण देखिएआनंद के यौगिक शब्द
संपूर्ण देखिएआनंद से संबंधित मुहावरे
आनंद के अंगिका अर्थ
आनन्द
- प्रसन्नता, सुख, हर्ष
आनंद के कुमाउँनी अर्थ
आनन्द
संज्ञा, पुल्लिंग
- हर्ष, मोद, आनंद, मौज़, चैन, सुख
आनंद के गढ़वाली अर्थ
आनन्द
संज्ञा, पुल्लिंग
- हर्ष, प्रसन्नता
Noun, Masculine
- bliss, delight, happiness.
आनंद के बुंदेली अर्थ
आनन्द
संज्ञा, पुल्लिंग
- आत्मिक आनंद, गहरी सुखानुभूति, मज़ा
आनंद के ब्रज अर्थ
विशेषण
- प्रसन्नता की चरमावस्था में ब्रह्म की तीन प्रधान विभूतियों (सत्, चित् और आनंद) में से एक
- आनंदपूर्ण, प्रसन्न, सुखी
संज्ञा, पुल्लिंग
- हर्ष, प्रसन्नता, सुख
अकर्मक क्रिया
-
आनंदित होना, प्रसन्न होना
उदाहरण
. लली-जन्म सुनि नँद अति आनंदे कीन मनोरथ मन भाए।
आनंद के मैथिली अर्थ
आनन्द
संज्ञा, पुल्लिंग
- हर्ष, प्रसन्नता
Noun, Masculine
- happiness, joy.
अन्य भारतीय भाषाओं में आनंद के समान शब्द
पंजाबी अर्थ :
अनंद - ਅਨੰਦ
आनंद - ਆਨੰਦ
गुजराती अर्थ :
आनंद - આનંદ
मोज, मजा - મોજ, મજા
उर्दू अर्थ :
ख़ुशी - خوشی
लुत्फ़ - لطف
कोंकणी अर्थ :
आनंद
मौज
सब्सक्राइब कीजिए
आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।
बेहतर और सरल अनुभव के लिए हिन्दवी डिक्शनरी ऐप
डाउनलोड कीजिएक्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा