बस

बस के अर्थ :

बस के कुमाउँनी अर्थ

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • गंध, दुर्गंध, बदबू

संज्ञा, पुल्लिंग

  • निवास स्थान, डेरा, वासस्थान

बस के अँग्रेज़ी अर्थ

Noun, Masculine

  • foul smell, bad/disagreeable odour

बस के हिंदी अर्थ

बास

संस्कृत ; संज्ञा, पुल्लिंग

  • रहने की क्रिया या भाव, निवास
  • रहने का स्थान, निवासस्थान
  • बू, गंध, महक

    उदाहरण
    . फूली फूली केतकी भौरा लीजै बास।

  • वस्त्र, कपड़ा, पोशाक

    उदाहरण
    . जहाँ कोमलै बल्कलै बास सोहैं। जिन्हें अल्पधी कल्पशाखी विमोहैं। . पाँच धरी चौथे प्रहर पहिरति राते बास। करति अंगरचना बिबिध भूषण भेष विलास।

  • एक छंद का नाम
  • छोटा वस्त्र

    उदाहरण
    . दासि दास बास रोम पाट को कियो। दायजो बिदेहराज भाँति भाँति को कियो।


संस्कृत ; संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • वासना, इच्छा, लालच

    उदाहरण
    . तिय के सम दूजो नहीं मुख सोई त्रिरेख लिख्यो बिधि बास धरे।

  • अग्नि, आग
  • एक प्रकार का अस्त्र

    उदाहरण
    . गिरिधरदास तीर तुपक तमंचा लिए लरैं बहु भाँति बास धार बरसैं अखड।

  • कैंची इत्यादि छोटे-छोटे शस्त्र जो रण में तोपों में भरकर फेंके जाते हैं, तेज़ धार वाली छुरी, चाकू

देशज ; संज्ञा, पुल्लिंग

  • एक पर्वतीय वृक्ष जो बहुत ऊँचा होता हैं, बिपरसा

    विशेष
    . इस वृक्ष की लकड़ी रंग में लाली लिए काली और इतनी मज़बूत होती है कि साधारण कुल्हाड़ियो से नहीं कट सकती। यह लकड़ी पलंग के पाँवे और दूसरे सजावटी सामान बनाने के काम में आती है। इसमें बहुत ही सुगंधित फूल लगते हैं और गोद निकलता जो कई कामों में आता है। पहाड़ों में यह वृक्ष 3000 फुट की ऊँचाई तक होता है।

बस के पर्यायवाची शब्द

संपूर्ण देखिए

बस के यौगिक शब्द

संपूर्ण देखिए

बस के अंगिका अर्थ

बास

संज्ञा, पुल्लिंग

  • निवास रहने का स्थान, गन्ध, महक

बस के अवधी अर्थ

बास

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • बू, बदबू, दुर्गंध

बस के कन्नौजी अर्थ

बास, बासु

संज्ञा, पुल्लिंग, स्त्रीलिंग

  • निवास
  • गंध

बस के गढ़वाली अर्थ

बास, बस्याण

क्रिया

  • भोजन में बदबू आने लगना

verb

  • to become stale, stinking

बस के बज्जिका अर्थ

बास

संज्ञा

  • गन्ध

बस के बुंदेली अर्थ

बास

संज्ञा, पुल्लिंग

  • रहने की क्रिया

बस के ब्रज अर्थ

बास

सकर्मक क्रिया, पुल्लिंग, स्त्रीलिंग, सकर्मक

  • वास, निवास, वास स्थान

    उदाहरण
    . चितु तरसत मिलत न बनतु बसि परोस के।

  • गंध

    उदाहरण
    . प्रजारति कम कुसुंभिय बास ।

  • देखिए: 'बासक'

    उदाहरण
    . धरी निधि नील बास उत्तर सुधारत हो।

  • वासना, कामना, तेज़धार का हथियार, बृक्ष न बेली, वास

    उदाहरण
    . बासक सज्जा बाम।

  • सुगंधित करना, सुवासित करना

    उदाहरण
    . समुझि स्याम को सामुहे बासने बार बगार।

बस के मगही अर्थ

बास

संज्ञा

  • बसने की क्रिया या भाव, निवास, निवास स्थान; बू, मँहक, गंध

बस के मैथिली अर्थ

बास

संज्ञा

  • निवास स्थल
  • सौरभ

Noun

  • abode
  • fragrance

बस के मालवी अर्थ

बास

विशेषण

  • सुगंध, गंध, दुर्गन्ध।

क्रिया

  • निवास, रहना।

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

बेहतर और सरल अनुभव के लिए हिन्दवी डिक्शनरी ऐप

डाउनलोड कीजिए

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा