नास्तिक

नास्तिक के अर्थ :

  • स्रोत - संस्कृत

नास्तिक के ब्रज अर्थ

विशेषण

  • ईश्वर, वेद आदि को न मानने वाला

    उदाहरण
    . हीन असर्धा निंदक नास्तिक धरम बहिर्मुख।

नास्तिक के अँग्रेज़ी अर्थ

Noun, Masculine

  • an atheist, unbeliever

नास्तिक के हिंदी अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • वह जो ईश्वर, परलोक आदि को न माने, ईश्वर का अस्तित्व अस्वीकार करने वाला व्यक्ति

    विशेष
    . जो हेतुशास्त्र अर्थात् तर्क का आश्रय लेकर वेद को अस्वीकार करे, उसका प्रमाण न माने, हिंदू शास्त्र में उसको भी नास्तिक कहा है। हिंदू शास्त्रकारो के अनुसार चार्वाक, बौद्ध और जैन ये तीन नास्तिक मत हैं। इन मतों में सृष्टि को उत्पन्न करने और चलाने वाला कोई नित्य और स्थिर चेतन नहीं माना गया है। नास्तिकों को बार्हस्पत्य, चार्वाक और लोकायतिक भी कहते हैं।

    उदाहरण
    . नास्तिकों को धर्म की बात बताना बहुत मुश्किल होता है।

  • वह जो वेदों तथा शास्त्रों को न मानता हो, मत-मतांतरों आदि को न मानने वाला व्यक्ति
  • 'आस्तिक' का उलटा

विशेषण

  • वेद, ईश्वर,परलोक आदि पर विश्वास न रखने वाला

    उदाहरण
    . चीन के अधिकतर लोग नास्तिक हैं।

नास्तिक के कन्नौजी अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • वह जिसे ईश्वर, परलोक आदि में विश्वास न हो

नास्तिक के मगही अर्थ

नासतिक

विशेषण

  • जो वेद, शास्त्र, अवतार तथा ईश्वर में विश्वास नहीं करता हो, जो अस्तिक न हो

नास्तिक के मैथिली अर्थ

विशेषण

  • ईश्वर नहि छथि से माननिहार

Adjective

  • atheist

नास्तिक के मालवी अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • अनीश्वरवादी

अन्य भारतीय भाषाओं में नास्तिक के समान शब्द

उर्दू अर्थ :

मुल्हिद - ملحد‏

दह्रिया - دہریہ

पंजाबी अर्थ :

नासतिक - ਨਾਸਤਿਕ

गुजराती अर्थ :

नास्तिक - નાસ્તિક

कोंकणी अर्थ :

नास्तीक

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा