प्राणनाथ

प्राणनाथ के अर्थ :

  • स्रोत - संस्कृत

प्राणनाथ के ब्रज अर्थ

पुल्लिंग

  • प्रिय, स्वामी

प्राणनाथ के अँग्रेज़ी अर्थ

Noun, Masculine

  • lord/master of life
  • husband

प्राणनाथ के हिंदी अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • प्रिय व्यक्ति, प्यारा, प्रियतम, प्रेमपात्र
  • पति, स्वामी
  • वह जो प्राणों का मालिक हो, यमराज, यम
  • एक सप्रदाय के प्रवर्तक आचार्य का नाम

    विशेष
    . ये जाति के क्षत्रिय थे और औरंगज़ेब के समय में हुए थे। हिंदुओं और मुसलमानों के धर्म की एकता पर इनके ग्रंथ मिलते हैं। कहते हैं कि पन्ना के राजा छत्रसाल इनके शिष्य थे। कबीर, नानक आदि के समान ये भी आजन्म साधु होकर हिंदू और मुसलमान धर्म की एकता के संबंध में उपदेश देते रहे। इनके संप्रदाय के लोग बुंदेलखंड में बहुत हैं। ये लोग मूर्तिपूजा नहीं करते और प्राणनाथ के ग्रंथों की बड़ी प्रतिष्ठा करते हैं। इस संप्रदाय में प्रवेश करते समय इस संप्रदायवालों के साथ चाहे वे हिंदू हो या मुसलमान एक साथ बैठकर खाना पड़ता है और सब बातों में हिंदू और मुसलमान अपने-अपने पूर्वजों के आचार व्यवहार मानते हैं। हिंदू-मुसलमान दोनों मत के लोग इस संप्रदाय में दीक्षा ग्रहण करते हैं।

  • पारंपरिक दृष्टि से पति या प्रेमी के लिए प्रयोग होने वाला शब्द

प्राणनाथ के मैथिली अर्थ

संज्ञा

  • जीवनेश्वर, परम प्रिय (पतिक सम्बोधन मात्रमे)

Noun

  • 'master of soul' (used only in addressing one's husband).

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा