उथल-पुथल

उथल-पुथल के अर्थ :

  • स्रोत - संस्कृत

उथल-पुथल के मालवी अर्थ

क्रिया-विशेषण

  • उलटा-पुलटा, उल्टा-सीधा

उथल-पुथल के अँग्रेज़ी अर्थ

Noun, Masculine

  • upheaval, turmoil

उथल-पुथल के हिंदी अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • क्रम बदलने या उलटने पलटने की क्रिया या भाव, भारी उलट-फेर, अंडबंड, विपर्यय, क्रमभंग
  • अनिर्णयात्मक स्थिति में मन में होनेवाली अस्थिरता

    उदाहरण
    . परस्पर विरोधी भावों के कारण उसके मन में उथल-पुथल हो रहा है।

  • हलचल

विशेषण

  • उलट-पुलट, अंड का बंड, इधर का उधर

उथल-पुथल के अंगिका अर्थ

विशेषण

  • छिछोरा, तुच्छ

उथल-पुथल के अवधी अर्थ

  • ऊपर से नीचे तक परिवर्तन

उथल-पुथल के कुमाउँनी अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • बड़ा परिवर्तन, हलचल, आंदोलन

उथल-पुथल के गढ़वाली अर्थ

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • उलट-पलट, हलचल

Noun, Feminine

  • upheaval, violent changes in affairs or atmosphere, complete confusion, state of being topsy-turvy.

उथल-पुथल के बुंदेली अर्थ

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • उलट-पुलट

उथल-पुथल के ब्रज अर्थ

विशेषण

  • जिसमें बहुत बड़ा उलट-फेर हुआ हो, अस्त-व्यस्त किया हुआ

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • ऐसी हलचल जो सब चीज़ों या बातों को उलट-पुलट कर अस्त-व्यस्त या तितर-बितर कर दे
  • हलचल

उथल-पुथल के मगही अर्थ

संज्ञा

  • उलट-फेर, रद्दो-बदल, एक-ब-एक बदलाव
  • क्रम का भंग
  • अव्यवस्था

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा