antar meaning in hindi
अंतर के हिंदी अर्थ
संज्ञा, पुल्लिंग
- 
                                                                        समान न होने की अवस्था या भाव, फ़र्क़, भेद, विभिन्नता, अलगाव, फेर   
                                                                                उदाहरण 
 . उन दोनों वस्तुओं में कोई अंतर नहीं है। . संत भगवंत अंतर निरंतर नहीं किमपि मति-मलिन कह दास तुलसी। . इसके और उसके स्वाद में कुछ अंतर नहीं है।
- 
                                                                        दो आँकड़ों में एक विशिष्ट विषमता या फ़र्क़
                                                                                उदाहरण 
 . आय और व्यय में अत्यधिक अंतर के कारण बहुत सारी कठिनाइयाँ हो रही हैं।
- 
                                                                        फ़ासला, दूरी, अवकाश, बीच, मध्य
                                                                                उदाहरण 
 . यह विचारो कि मथुरा और वृंदावन का अंतर ही क्या है।
- 
                                                                        दो घटनाओं के बीच का समय, मध्यवर्ती काल
                                                                                उदाहरण 
 . इहिं अंतर मधुकर इक आयौ। . इस अंतर में स्तन दूध से भर जाते हैं।
- 
                                                                        दो वस्तुओं के बीच में पड़ी हुई चीज़, ऐसी रोक जिससे सामने की वस्तु दिखाई न पड़े, ओट, आड़, पर्दा
                                                                                उदाहरण 
 . कठिन बचन सुनि स्त्रवन जानकी सकी न हिये सँभारि। तृन अंतर दै दृष्टि तरौंधी दई नयन जल ढारि।
- 
                                                                        हृदय, अंतःकरण, जी, मन, चित्त
                                                                                उदाहरण 
 . जिहि जिहि भाइ करत जब सेवा अंतर की गति जानत। . अंतर प्रेम तासु पहिचाना। मुनि दुरलभ गति दीह्न सुजाना।
- 
                                                                        भीतर का भाग   
                                                                                उदाहरण 
 . 'दास’ अँगिराति जमुहाति तकि झुकि जाति, दीने पट, अंतर अनत आप झलकै।
- छिद्र, छेद, रंध्र, दरार
- प्रवेश, पहुँच
- 
                                                                        विशेषता
                                                                                उदाहरण 
 . अंतरौ एक कैमास सुनि मरन तुच्छ मारन बहुल।
- निर्बलता
- शेष, बाकी, गणित में शेषफल
- दोष, त्रुटि
- अभाव
- प्रयोजन
- लिहाज
- निश्चय
- प्रतिनिधि
- वस्त्र
- छिपाव
- आत्मा
- परमात्मा
- स्थान
- आशय
- 
                                                                        किसी नित्य किए जाने वाले काम के छूट या रह जाने की क्रिया
                                                                                उदाहरण 
 . उसे अपनी पढ़ाई में अंतर बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होता।
विशेषण
- 
                                                                        अंतर्धान, ग़ायब, लुप्त
                                                                                उदाहरण 
 . मोहीं ते परी री चूक अंतर भए हैं जातें तुमसों कहति बातैं मैं ही कियो द्वंदन।
- 
                                                                        दूसरा, अन्य, और
                                                                                विशेष 
 . इस अर्थ में इस शब्द का प्रयोग प्रायः यौगिक शब्दों में मिलता है; जैसे, ग्रंथातर, स्थांनांतर, कालांतर, देशांतर, पाठांतर, मतांतर, यज्ञांतर इत्यादि।
- समीप, आसन्न, निकट
- आत्मीय, प्यारा
- समान (स्वर या शब्द)
- भीतरी, भीतर का
क्रिया-विशेषण
- 
                                                                        दूर, अलग, जुदा, पृथक्, विलग
                                                                                उदाहरण 
 . कहाँ गए गिरिधर तजि मोकौं ह्याँ मैं कैसे आई। सूर श्याम अंतर भए मोते अपनी चूक सुनाई।
- 
                                                                        भीतर, अंदर
                                                                                उदाहरण 
 . चिंता ज्वाल शरीर बन दावा लगि लगि जाइ। प्रगट धुआँ नहिं देखिए उर अंतर धुधुआइ। . बाहर गर लगाइ राखौंगी अंतर करौंगी समाधि। . मोहन मूरति स्याम की अति अद्भुत गति जोइ। बसत सुचित अंतर तऊ प्रतिबिंबित जग होइ।
अंतर के पर्यायवाची शब्द
संपूर्ण देखिएअंतर के तुकांत शब्द
संपूर्ण देखिएअंतर के यौगिक शब्द
संपूर्ण देखिएअंतर के अँग्रेज़ी अर्थ
Noun, Masculine
- difference
- distance
- interval
- spacing
- interior
- heart
- margin
अंतर के अवधी अर्थ
अँतर
संज्ञा, पुल्लिंग
- भीतरी भाग
- रहस्य
अंतर के गढ़वाली अर्थ
संज्ञा, पुल्लिंग
- फ़र्क़
- फ़ासला, दूरी
Noun, Masculine
- difference, distance.
अंतर के बुंदेली अर्थ
संज्ञा, पुल्लिंग
- दो वस्तुओं को आपस में पृथक या भिन्न करने वाला तत्व या बात, भेद, फ़र्क़,अलगाव
- दो घटनाओं के बीच का समय
- दूरी, फ़ासला
- अंत:करण, हृदय
- किसी वस्तु का भीतरी भाग
- आड़, ओट
- छिद्र
- आत्मा
- परमात्मा
- वस्त्र, कपड़ा
अंतर के ब्रज अर्थ
अनतर
संज्ञा, पुल्लिंग
- 
                                                                        हृदय, अंतःकरण, मन
                                                                                उदाहरण 
 . चिता मानि, चित अंतर-गति, नाग-लोक कौं घाए।
- 
                                                                        भीतर, अंदर 
                                                                                उदाहरण 
 . प्रेम उमंडि रहे रस मंडित अंतर की मड़ई मिलि दोऊ।
- 
                                                                        फ़र्क़, भेद
                                                                                उदाहरण 
 . तो लीलावती स्याम में तो में नेक न उर अंतर आवै।
- ओट, आड़, पर्दा
- फ़ासला, दूरी, बीच, मध्य
अंतर के मगही अर्थ
अनतर
संज्ञा, पुल्लिंग
- फ़र्क़, विभिन्नता
- दो वस्तुएँ, स्थान आदि के बीच की दूरी
- पर्दा, ओट
- अंत:करण
अंतर के मैथिली अर्थ
अँतर
संज्ञा, पुल्लिंग
- फ़र्क़
- सुगन्ध
Noun, Masculine
- difference
- scent.
अंतर के मालवी अर्थ
अन्तर
- फ़ासला, दूरी
- अलग, जुदा, पृथक्
अन्य भारतीय भाषाओं में अंतर के समान शब्द
पंजाबी अर्थ :
वित्थ - ਵਿਤ੍ਥ
अंतर - ਅੰਤਰ
भेद - ਭੇਦ
फरक - ਫਰਕ
गुजराती अर्थ :
अंतर - અંતર
भेद - ભેદ
तफावत - તફાવત
उर्दू अर्थ :
फ़ासला - فاصلہ
फ़र्क़ - فرق
कोंकणी अर्थ :
पयसाय
अंतर
भेद
फरक
सब्सक्राइब कीजिए
आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।
बेहतर और सरल अनुभव के लिए हिन्दवी डिक्शनरी ऐप
डाउनलोड कीजिएक्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा
