sagar meaning in hindi
सगर के हिंदी अर्थ
हिंदी ; संज्ञा, पुल्लिंग
- तगर का फूल और उसका पौधा
संस्कृत ; संज्ञा, पुल्लिंग
- सागर, तालाब
-
अयोध्या के एक प्रसिद्ध सूर्यवंशी राजा जो बहुत धर्मात्मा तथा प्रजारंजक थे
विशेष
. इनका विवाह विदर्भराजकन्या केशिनी से हुआ था । इनकी दूसरी स्त्री का नाम सुमति था । इन स्त्रियों सहित सगर ने हिमालय पर कठोर तपस्या की । इससे संतुष्ट होकर महर्षि भृगु ने आशीर्वाद दिया कि तुम्हारी पहली स्त्री से तुम्हारा वंश चलानेवाला पुत्र होगा, और दूसरी स्त्री से ६० हजार पुत्र होंगे । सगर की पहली स्त्री से असमंजस नामक पुत्र उत्पन्न हुआ जो बड़ा उद्धत था । उसे सगर ने अपने राज्य से निकाल दिया । इसके पुत्र का नाम अंशुमान था । सगर की दूसरी स्त्री से साठ हजार पुत्र हुए । एक बार सगर ने अश्वमेध यज्ञ करना चाहा । अश्वमेध का घोड़ा इंद्र ने चुरा लिया और उसे पाताल में जा छिपाया । सगर के पुत्र उसे ढुँढ़ते ढुँढ़ते पाताल में जा पहुँचे । वहाँ महर्षि कपिल के समीप अश्व को बँधा पाकर उन्होंने उनका अपमान किया । मुनि ने क्रुद्ध होकर उन्हें शाप देकर भस्म कर डाला । अपने पुत्रों के न आने पर सगर ने अंशुमान को उन्हे ढूँढ़ने के लिये भेजा । अंशुमान ने पाताल में पहुँच कर मुनि को प्रसन्न किया और वहाँसे घोड़ा लेकर अयोध्या पहुँचा । अश्वमेध यज्ञ समाप्त करके सगर ने तीस सहस्र वर्ष राज्य किया । राजा भगीरथ इन्हीं के वंश के थे ।
विशेषण
- विष मिला हुआ, विषाक्त
सगर के तुकांत शब्द
संपूर्ण देखिएसगर के यौगिक शब्द
संपूर्ण देखिएसगर के अवधी अर्थ
विशेषण
- सारा
सगर के कुमाउँनी अर्थ
विशेषण
- सभी, सारा,सकल, समस्त, सब अंगों से युक्त, भौतिक जगत से प्रभावित, मंद और मधुर स्वर वाला
सगर के गढ़वाली अर्थ
सगैर, सिगरे
संज्ञा, पुल्लिंग
- कई दिनों से होने वाली लगातार वर्षा
Noun, Masculine
- incessant rainfall.
सगर के ब्रज अर्थ
पुल्लिंग
-
एक प्रसिद्ध सूर्यवंशी राजा , इनके साठ हजार पुत्र थे, इनके द्वारख खोदा हुआ समुद्र सागर कहलाता है
उदाहरण
. सोखों जल समुद्र जब रूधौं इंद्र अस्व को हरि
सगर के मैथिली अर्थ
विशेषण
- पूरा, समस्त, समूचा
Adjective
- entire, whole.
सगर के हरियाणवी अर्थ
संज्ञा, पुल्लिंग
- एक सूर्यवंशी राजा जिनके साठ हजार पुत्र ऋषि कपिल के शाप के कारण भस्म हो गए थे, जिनका भगीरथ ने गंगा लाकर उद्धार किया था
सब्सक्राइब कीजिए
आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।
बेहतर और सरल अनुभव के लिए हिन्दवी डिक्शनरी ऐप
डाउनलोड कीजिएक्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा