shahiid meaning in hindi
शहीद के हिंदी अर्थ
संज्ञा, पुल्लिंग
-
स्वतंत्रता की रक्षा अथवा उसकी प्राप्ति के लिए अपनी जान गवाँ देने वाला व्यक्ति, न्यौछावर या बलिदान होने वाला व्यक्ति
उदाहरण
. शहीदों ने अपने प्राणों की आहुति देकर इस देश को स्वाधीन कराया। - वह व्यक्ति जो धर्म या इसी प्रकार के और किसी शुभ कार्य के लिए युद्ध आदि में मारा गया हो, किसी शुभ प्रयत्न में अपने प्राण देने वाला व्यक्ति
विशेषण
- जो स्वतंत्रता की रक्षा अथवा उसकी प्राप्ति के लिए अपनी जान गँवाता हो, कर्तव्य के लिए अपने को कु़र्बान कर देने वाला, जैसे—शहीद भगत सिंह
- अपने धर्म, सदाचार या कर्तव्य-परायणता को रक्षा के निमित्त अपने प्राण देने वाला, सत्य के लिए लड़ते हुए मरने वाला, जैसे—शहीद हकीकत राय
शहीद के पर्यायवाची शब्द
संपूर्ण देखिएशहीद के तुकांत शब्द
संपूर्ण देखिएशहीद के अँग्रेज़ी अर्थ
Noun, Masculine
- martyr
शहीद के कन्नौजी अर्थ
सहीद
विशेषण
- जो लड़ते हुए मारा जाए
- देश के लिए, कर्तव्य के लिए प्राण बलि देने वाला
संज्ञा, पुल्लिंग
- देश के लिए अथवा कर्तव्य के लिए अपनी प्राण बलि देने वाला व्यक्ति
शहीद के कुमाउँनी अर्थ
विशेषण
- अपने धर्म, सदाचार या कर्तव्य परायणता की रक्षा के लिए अपने प्राण देने वाला, आत्मत्यागी
शहीद के गढ़वाली अर्थ
विशेषण
- अपने प्राणों की बलि देने वाला, बलिदानी
Adjective
- martyr
शहीद के हरियाणवी अर्थ
संज्ञा, पुल्लिंग
- दे. सहीद
सब्सक्राइब कीजिए
आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।
बेहतर और सरल अनुभव के लिए हिन्दवी डिक्शनरी ऐप
डाउनलोड कीजिएक्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा