टँकना

टँकना के अर्थ :

  • स्रोत - हिंदी
  • अथवा - टंकना

टँकना के हिंदी अर्थ

अकर्मक क्रिया

  • टाँका जाना, कील आदि जड़कर जोड़ा जाना

    उदाहरण
    . एक छोटी सी चिप्पी टँक जाएगी तो यह गगरा काम देने लायक हो जाएगा।

  • कपड़े आदि के टुकड़ों के जोड़ पर सुई-धागे से टाँका लगाया जाना, सिलाई के द्वारा जुड़ना, सिलना, सिया जाना, जैसे—फटा जूता टँकना, चकती टँकना, गोटा टँकना
  • किसी वस्त्र पर सजावट के लिए चमकीले सितारे आदि टाँके जाना, सिलाई के द्वारा ऊपर से लगाया जाना

    उदाहरण
    . झालर में मोती टँके हैं।

  • स्मरण रखने के लिए संक्षिप्त रूप में कहीं लिखा जाना, अंकित होना, लिखा जाना, दर्ज किया जाना

    उदाहरण
    . यह रुपया वहीं पर टँका है या नहीं ?

  • सिल, चक्की आदि का टाँकी से गढ्ढे करके खुरदरा किया जाना, छिनना, रेहा जाना, कुटना, टँचना
  • रेती या रेहन के दाँतों का नुकीला होना, रेती का तेज़ होना
  • धातु खंडों या पात्रों का टाँके के योग से जोड़ा जाना

टँकना के तुकांत शब्द

संपूर्ण देखिए

टँकना के अँग्रेज़ी अर्थ

Intransitive verb

  • to stich a wound, sew clothes

टँकना के बुंदेली अर्थ

अकर्मक क्रिया

  • एड़ी के ऊपर हड्डी की गाँठ

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

बेहतर और सरल अनुभव के लिए हिन्दवी डिक्शनरी ऐप

डाउनलोड कीजिए

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा