gha.Dhiyaal meaning in hindi
घड़ियाल के हिंदी अर्थ
संस्कृत ; संज्ञा, पुल्लिंग
- 
                                                                        वह घंटा जो पूजा में या समय की सूचना के लिए बजाया जाता है, समय सूचित करने के लिए बजाया जाने वाला घंटा
                                                                                
विशेष
. दिल्ली में इस शब्द को स्त्रीलिंग बोलते हैं।उदाहरण
. घड़ियाल की आवाज़ सुनकर मज़दूर खाना खाने चले गए। 
देशज ; संज्ञा, पुल्लिंग
- 
                                                                        एक बड़ा और हिंसक जलजंतु, ग्राह, मगर की तरह का एक जलीय जंतु जिसका थूथन अपेक्षाकृत छोटा तथा चौड़ा होता है
                                                                                
विशेष
. घड़ियाल आठ दस हाथ लंबा और गोह या छिपकली के आकार का होता है। इसकी पीठ पर का चमड़ा काला और कड़ा होता है। इसकी ठोर का ऊपरी भाग लोटे के आकार का होता है जिसे तूँबी या मटुक कहते हैं।उदाहरण
. अधिकतर लोग घड़ियाल और मगर को एक ही समझते हैं। 
घड़ियाल के पर्यायवाची शब्द
संपूर्ण देखिएघड़ियाल के तुकांत शब्द
संपूर्ण देखिएघड़ियाल के यौगिक शब्द
संपूर्ण देखिएघड़ियाल के अंगिका अर्थ
घड़ियाल
संज्ञा, पुल्लिंग
- मगरमच्छ एक हिंसक जल जन्तु
 
घड़ियाल के कन्नौजी अर्थ
घड़ियाल
संज्ञा, पुल्लिंग
- एक हिंसक जल जन्तु. 2. घंटा, पहर आदि बताने के लिए या पूजन के समय बजाया जाने वाला घंटा
 - घंटा. 2. जलजंतु, ग्राह
 
घड़ियाल के ब्रज अर्थ
घड़ियाल
पुल्लिंग
- 
                                                                        घंटा
                                                                                
उदाहरण
. नैन तें नीर बह्यो न थम्यो वह, बूड़ि गई घड़ियाल घरी सी । - मगर , ग्राह
 
- बड़ा घंटा
 
घड़ियाल के मालवी अर्थ
घड़ियाल
- काँसे की झालर, मगर।
 
सब्सक्राइब कीजिए
आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।
बेहतर और सरल अनुभव के लिए हिन्दवी डिक्शनरी ऐप
डाउनलोड कीजिएक्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा