हलदी

हलदी के अर्थ :

  • स्रोत - संस्कृत
  • अथवा - हल्दी, हलद्दी, हरदी, हर्दी

हलदी के हिंदी अर्थ

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • डेढ़ दो हाथ ऊँचा एक पौधा जिसमें चारों ओर टहनियाँ नहीं निकलतीं, कांड के चारो हाथ पौन हाथ लंबे और तीन चार अंगुल चौड़े पत्ते निकलते हैं

    विशेष
    . इसकी जड़, जो गाँठ के रूप में होती है, व्यापार की एक प्रसिद्ध वस्तु है, क्योंकि वह मसाले के रूप में नित्य के व्यवहार की भी वस्तु है और रँगाई तथा औषध के काम में भी आती है । गाँठ पीसने पर बिलकुल पीली हो जाती है । इससे दाल, तरकारी आदि में भी यह डाली जाती है और इसका रंग भी बनता है । इसकी खेती हिंदुस्तान में प्रायः सब जगह होती है । हलदी की कई जातियाँ होती हैं । साधारणतः दो प्रकार की हलदी देखने में आती है—एक बिलकुल पीली, दूसरी लाल या ललाई लिए जिसे रोचनी हलदी कहते हैं । वैद्यक में यह गरम, पाचक, अग्निवर्धक और कृमिघ्न मानी जाती है । रँगाई में काम आनेवाली हलदी की जातियाँ ये हैं—लोकहाँड़ी हलदी, मोयला हलदी, ज्वाला हलदी और आँबा हलदी ।

  • एक पौधे की जड़ जो मसाले और रँगाई के काम में आती है

    उदाहरण
    . हल्दी एक रोग प्रतिरोधक औषध है ।

  • उक्त पौधे की गाँठ जो मसाले आदि के रूप में व्यवहार में लाई जाती है
  • एक पौधा जिसकी जड़ मसाले के काम आती है

    उदाहरण
    . समय पर सिंचाई न होने के कारण हल्दी सूख गई ।

  • हल्दी की जड़ का पीला चूर्ण जो खाने में और पूजा में काम आता है

    उदाहरण
    . माँ दाल में हल्दी डालना भूल गई है ।

  • एक प्रसिद्ध पौधे की जड़, जो कड़ी गाँठ के रूप में होती और मसाले तथा रंगाई के काम आती है

हलदी के तुकांत शब्द

संपूर्ण देखिए

हलदी के यौगिक शब्द

संपूर्ण देखिए

हलदी से संबंधित मुहावरे

हलदी के अँग्रेज़ी अर्थ

Noun, Feminine

  • turmeric, curcuma
  • see हलदी

हलदी के अंगिका अर्थ

हरदी

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • एक पौधा जिसकी ग्रंथीमय जड़ मसालों में व्यवहार की जाती है

हलदी के अवधी अर्थ

हरदी

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • हल्दी

हलदी के कन्नौजी अर्थ

हरदी, हद्दी

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • हल्दी

हलदी के गढ़वाली अर्थ

हल्दि

हलदी के बज्जिका अर्थ

हरदी

संज्ञा

  • हल्दी (एक मसाला), एक तरह का मान लेना

हलदी के बुंदेली अर्थ

हर्दी, हरदी

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • हल्दी, हलद, हरदी

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • हल्दी, एक जड़ जो मसाले और औषधियों के काम आती है

हलदी के मगही अर्थ

हरदी, हल्दी

संज्ञा

  • एक पौधा जिसकी गाँठदार जड़ मसाला और रंगने के काम में आती है; उक्त पौधे की गाँठदार जड़; विवाह के पूर्व की एक रस्म जिस दिन वर और वधू को उनके घरों पर विधिवत हल्दी चढ़ाई जाती है; प्रसूता के लिए हल्दी आदि से बनी पुष्टई

हलदी के हरियाणवी अर्थ

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • एक पीला मसाला जो चोट हरने के काम भी आता है

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

बेहतर और सरल अनुभव के लिए हिन्दवी डिक्शनरी ऐप

डाउनलोड कीजिए

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा