चरी

चरी के अर्थ :

चरी के हिंदी अर्थ

संस्कृत, हिंदी ; संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • वह जमीन जो किसानों को अपने पशुओं के चारे के लेय जमींदार से बिना लगान मिलती है
  • वह प्रथा या नियम जिसके अनुसार किसान ऐसी जमीन जमींदार से लेता है
  • वह खेत या मैदान जो इस प्रथा के अनुसार चारे के लिये छोड़ दिया गया हो
  • छोटी ज्वार के हरे पेड़ जो चारे के काम आते हैं, कड़वी
  • संदेशा ले जानेवाली दूती
  • मजदूरनी, दासी, नौकरानी

चरी के अँग्रेज़ी अर्थ

Noun, Feminine

  • green plants used for cattle-fodder
  • graziery

चरी के अंगिका अर्थ

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • चारा, पशुओं की चरने की भूमि, घास जो काट कर खिलाया जाता है

चरी के अवधी अर्थ

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • एक नाज, उसका पेड़, दाना आदि जिसे प्राय: जानवरों को खिलाते हैं और कहीं-कहीं 'जोन्हरी' कहते हैं

चरी के कन्नौजी अर्थ

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • जुँधरी, एक नाज और उसका पौधा जिसे जानवरों को चारे के रूप में खिलाया जाता है

चरी के बज्जिका अर्थ

संज्ञा

  • चरागाह, चारे के लिए ज्वार के हरे पौधे

चरी के बुंदेली अर्थ

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • हरी ज्वार का चारा, लकड़ी आदि लगाकर बनाया गया पशुओं का भूसा, चारा डालने का स्थान ताकि वे उसे फैला न सकें

चरी के ब्रज अर्थ

स्त्रीलिंग

  • गोचारण भूमि ; पशुओं का हरा चारा विशेष
  • दूती ; मजदुरिन

चरी के भोजपुरी अर्थ

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • मवेशियों को खाने के लिए दी जानेवाली पत्ती, घास आदि;

    उदाहरण
    . बैल के नाद में चरी डाल द।

Noun, Feminine

  • fodder, feedstock, leaves/grass etcgiven to cattle as feed.

चरी के मगही अर्थ

हिंदी ; संज्ञा

  • मवेशियों के चरने लायक घास; चरने की क्रिया; चरने की जगह, चरागाह

चरी के मैथिली अर्थ

संज्ञा

  • चरबाजोग घास

Noun

  • vegetation required for grazing.

चरी के हरियाणवी अर्थ

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • वह ज्वार जो ख़रीफ़ की फ़सल से कुछ पहले पशुओं को चारे के रूप में खिलाने के लिए बोई जाती है

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

बेहतर और सरल अनुभव के लिए हिन्दवी डिक्शनरी ऐप

डाउनलोड कीजिए

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा