phaa.nsnaa meaning in hindi
फाँसना के हिंदी अर्थ
सकर्मक क्रिया
-
बंधन में डालना, पकड़ना, पाश में बाँधना, जाल में फाँसना
उदाहरण
. निरखि यदुवंश को रहस मन में भयो देखि अनिरुद्ध सों युद्ध माँड्यो। सूर प्रभु ठटी ज्यों भयो चाहें सो त्यों फाँसि करि कुँअर अनिरुद्ध बाँध्यो। - धोखे में डालना, धोखा देकर अपने अधिकार में करना, वशीभूत करना
-
किसी पर ऐसा प्रभाव डालना कि वह वश में होकर कुछ करने के लिये तैयार हो जाए
उदाहरण
. मनबोध हुजूर लाला कल्लू को फाँसफूँस के ले गए हैं। . किसी बड़े आदमी को फाँसो तब रुपया मिलेगा। - (लाक्षणिक) वश में कर लेना
- (लाक्षणिक) दाँव-पेंच में उलझना
- छल, ढंग, युक्ति आदि से किसी को इस प्रकार अपने अधिकार या वश में करना कि उससे लाभ उठाया या स्वार्थ सिद्ध किया जा सके
फाँसना के तुकांत शब्द
संपूर्ण देखिएफाँसना के अँग्रेज़ी अर्थ
Transitive verb
- to entrap, to trap
- to snare, to ensnare, to involve, to embroil
फाँसना के मालवी अर्थ
संज्ञा, क्रिया
- फँसाना, पाश में डालना
- वह फंदा जिसमें पशु पक्षी फँसाए जाते हैं, फाँस
फाँसना के हरियाणवी अर्थ
फाँसणा
सकर्मक क्रिया
- जालसाजी में फँसाना
- पासना
सकर्मक क्रिया
- दे. फाँसणा
अन्य भारतीय भाषाओं में फाँसना के समान शब्द
गुजराती अर्थ :
फसाववुं - ફસાવવું
उर्दू अर्थ :
फाँसना - پھانسنا
कोंकणी अर्थ :
फंसवप
फंसोवप
पंजाबी अर्थ :
फाहुणा - ਫਾਹੁਣਾ
फसाउणा - ਫਸਾਉਣਾ
सब्सक्राइब कीजिए
आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।
बेहतर और सरल अनुभव के लिए हिन्दवी डिक्शनरी ऐप
डाउनलोड कीजिएक्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा