चलना

चलना के अर्थ :

  • अथवा - चल्लना
  • देखिए - चलना

चलना के हिंदी अर्थ

संस्कृत ; क्रिया, अकर्मक क्रिया

  • एक स्थान से दूसरे स्थान को जाना, गमन करना, प्रस्थान करना, विदा होना, गतिशील होना

    विशेष
    . यद्यपि 'जाना' और 'चलना' दोनों क्रियाएँ कभी-कभी समान अर्थ में प्रयुक्त होती हैं। तथापि दोनों के भावों में कुछ अंतर है, 'जाना' क्रिया में स्थान की ओर विशेष लक्ष्य रहता है, पर 'चलना' में गति की ओर विशेष लक्ष्य रहता है, जैसे—चलती गाड़ी पर सावार होना ठीक नहीं है, चलना क्रिया से भूतकाल में भी क्रिया की समाप्ति अर्थात् किसी स्थान पर पहुँचने का बोध नहीं होगा। जैसे—वह दिल्ली चला, पर 'जाना' से भूतकाल में पहुँचने का बोध हो सकता है। जैसे— 'वह गाँव में गया', वक्ता अपने साथ प्रस्थान करने के संबंध में जब किसी से प्रश्न या अनुरोध करेगा, तब वह 'चलना' क्रिया का प्रयोग करेगा, 'जाना' का नहीं। जैसे—(क) तुम मेरे साथ चलोगे? (ख) अब यहाँ से चलो।

  • आचरण या व्यवहार में होना या आना या प्रयोग करने पर आशानुरूप काम करना

    उदाहरण
    . मेरी दस साल पुरानी कार आज भी चल रही है ।

  • गति में होना, हिलना-डोलना, हरकत करना

    उदाहरण
    . नाड़ी चलना, कल चलना, पुरजा चलना, घड़ी चलना।

  • आज्ञा, आदेश, उदाहरण आदि के अनुसार आचरण या व्यवहार करना

    उदाहरण
    . हमें बड़ों के दिखलाये या बतलाये हुए मार्ग पर चलना चाहिए ।

  • कार्य निर्वाह में समर्थ होना, निभना

    उदाहरण
    . यह लड़का इस दरजे में चल जाएगा।

  • किसी क्रम या परंपरा का बराबर आगे बढ़ते रहना या जारी रहना

    उदाहरण
    . हमारा पुत्र नहीं होगा तो वंश कैसे चलेगा ।

  • प्रवाहित होना, बहना

    उदाहरण
    . मोरी चलना, हवा चलना।

  • किसी काम या चीज का अपने उचित या नियत क्रम, मार्ग या स्थिति से इधर-उधर होना जो दोष या विकार आदि का सूचक होता है

    उदाहरण
    . पिछली बरसात में छत चली गई और अब की बरसात में दीवार चली जाएगी ।

  • वृद्धि पर होना, बाढ़ पर होना

    उदाहरण
    . अब यह पौधा भी बढ़ चला।

  • किसी कार्य में अग्रसर होना

    उदाहरण
    . हमें सब को साथ लेकर चलना है ।

  • किसी कार्य में अग्रसर होना, किसी कार्य का आगे बढ़ना, किसी युक्ति का काम में आना

    उदाहरण
    . सब उपाय करके तो तुम हार गए, अब कोई और तरक़ीब चलाओ।

  • किसी प्रकार की गति से युक्त होकर या हिलते-डुलते हुए कोई कार्य सम्पन्न करना

    उदाहरण
    . यह घड़ी ठीक चल रही है ।

  • आरंभ होना, छिड़ना

    उदाहरण
    . बात चलना, ज़िक्र चलना, चर्चा चलना।

  • किसी मार्ग या रास्ते के ऊपर से लोगों का आना-जाना होते रहना

    उदाहरण
    . यह सड़क रात भर चलती है ।

  • जारी रहना, क्रम या परंपरा का निर्वाह होना

    उदाहरण
    . जब तक रामचरितमानस रहेगा, तब तक तुलसीदास जी का नाम चला जाएगा। . वंश चलना, नाम चलना।

  • किसी वस्तु आदि का प्रचलन में आना

    उदाहरण
    . तुगलक के समय में उसके नाम के सिक्के चले ।

  • किसी समय किसी के जीवन में कुछ घटना या होना

    उदाहरण
    . अभी तो सब कुछ ठीक चल रहा है ।

  • खाने-पीने की वस्तु का परोसा जाना, खाने के लिए रखा जाना

    उदाहरण
    . इसके बाद अब मिठाई चलेगी।

  • खाने-पीने की चीजें परोसने के समय अलग-अलग चीजों का क्रम से सामने आना या रखा जाना

    उदाहरण
    . पंगत में प्रायः पूरी तरकारी के बाद दाल चावल फिर अंत में मिठाई चलती है ।

  • बराबर काम देना, टिकना, ठहरना, खटाना

    उदाहरण
    . यह जूता कुछ भी न चला।

  • खाना खाते समय या खाने के बाद भी कुछ और खा सकना

    उदाहरण
    . वैसे तो मैं खा के आया हूँ फिर भी मिठाई चलेगी । . मेरा पेट भर गया है,अब और कुछ भी नहीं चलेगा ।

  • व्यवहार में आना, लेन देन के काम में आना

    उदाहरण
    . यह रुपया यहाँ नहीं चलेगा।

  • गति में होना या चालू रहना या क्रियाशील अथवा सक्रिय रहना या होना

    उदाहरण
    . गाँव में अभी रामायण का पाठ चल रहा है ।

  • शतरंज, ताश आदि खेलों में, अपनी बारी आने पर गोटी, पत्ते आदि को आगे बढ़ाना, रखना अथवा सामने लाना

    उदाहरण
    . पहले मुझे अपनी गोटी चलने दीजिए फिर आप चलिएगा ।

  • प्रचलित होना, चलन में होना, प्रचार पाना, जारी होना, रिवाज पाना

    उदाहरण
    . रघुकुल रीति सदा चलि आई। प्रान जाई बरु बचन न जाई। . कुछ दिनों तक गोल टोपी ख़ूब चली, पर अब उसकी चाल उठती जाती है। . रिति चलना, चाल चलना।

  • दबदबा होना या अधिकार, युक्ति, वश, शक्ति आदि का ठीक और पूरा काम करना अथवा परिणाम या फल दिखाना

    उदाहरण
    . गाँव में उसकी बहुत चलती है ।

  • शरीर के किसी अंग का अपने कार्य में प्रवृत्त या रत होना

    उदाहरण
    . उसका हाथ जल्दी चलता है, घर के सारे काम निपटाकर नौ बजे ऑफिस भी चली जाती है ।

  • प्रयुक्त होना, व्यवहृत होना, काम में लाया जाना

    उदाहरण
    . तलवार चलना, फावड़ा चलना।

  • प्रवाहित होना

    उदाहरण
    . नदी में नाव चल रही है ।

  • अच्छी तरह काम देना, उपयोग या व्यवहार में अनुकूल होना

    उदाहरण
    . क़लम चलती नहीं।

  • पैरों की सहायता से एक जगह से दूसरी जगह पर जाना

    उदाहरण
    . बच्चा डगमगाते हुए चल रहा है ।

  • तीर गोली आदि का छूटना
  • लाठी आदि का प्रयोग या प्रहार होना

    उदाहरण
    . आज रावतों की बस्ती में लाठी चली ।

  • लड़ाई झगड़ा होना, विरोध होना, शत्रुता होना

    उदाहरण
    . आजकल उन दोनों में ख़ूब चल रही है।

  • लोगों के साथ अच्छा और मेल-जोल का आचरण या व्यवहार करना

    उदाहरण
    . समाज में सबसे मिलकर चलना चाहिए ।

  • किसी व्यवसाय की वृद्धि होना, किसी व्यापार का बढ़ना, काम चमकना

    उदाहरण
    . यह दूकान ख़ूब चली। . कुछ दिनों तक लाख का काम ख़ूब चला था।

  • अस्त्र का चलना
  • पढ़ा जाना, बाँचा जाना, उचरना

    उदाहरण
    . यह लिखावट तो हमसे नहीं चलती।

  • एक विशेष बिंदु के बाद या दो बिंदुओं तक फैलना, जाना या विस्तृत होना
  • कृतकार्य होना, सफल होना, प्रभाव करना, कारगर होना, उपाय लगना, वश चलना

    उदाहरण
    . यहाँ तुम्हारी एक भी न चलेगी। . उस पर जादू टोना कुछ नहीं चल सकता।

  • जल्दी खराब या नष्ट न होना या अधिक दिन तक काम देना
  • आचरण करना, व्यवहार करना

    उदाहरण
    . बड़ों के आज्ञानुसार चलने से कभी धोखा नहीं होता।

  • वायु का संचारित होना
  • गले के नीचे उतरना, निगला जाना, खाया जाना

    उदाहरण
    . अब बिना घी के एक कौर नहीं चलता।

  • संबंध, व्यवहार आदि का ठीक तरह से चलते रहना
  • थान में से कपड़ा उतारते समय कपड़े का बीच में मोटा सूत आदि पड़ जाने के कारण सीधा न फटना, कुछ इधर-उधर हो जाना
  • वाहन आदि का एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाने के लिए शुरू होना
  • बासी होना, सड़ना

    उदाहरण
    . सालन चल गया, दाल चल गई।

  • किसी प्राणी का एक स्थान से दूसरे स्थान पर पहुँचने के लिए चलना
  • अटना, पूरा पड़ना

    उदाहरण
    . राशन पाँच दिन और चलेगा।

  • निभना या निभाना
  • मृत्यु को प्राप्त होना या शरीर से प्राण निकलना
  • चर्चा या बात का शुरू होना
  • पैरों की सहायता से जीव-जंतुओं का एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुँचने के लिए आगे बढ़ना

    उदाहरण
    . आदमियों या घोड़ों का चलना।

  • पूर्व की भाँति शेष रहना, स्थापित रहना, क़ायम रहना

सकर्मक क्रिया

  • शतरंज या चौसर आदि खेलों में किसी मोहरे या गोटी आदि को अपने स्थान से बढ़ाना या हटाना अथवा ताश आदि खेलों में किसी पत्ते को खेल के कामों के लिए सब खेलने वालों के सामने फेंकना

    उदाहरण
    . हाथी चलना, वज़ीर चलना, दहला चलना, एक्का चलना आदि।


हिंदी ; संज्ञा, पुल्लिंग

  • चालू होने या रहने की क्रिया, अवस्था या भाव

    उदाहरण
    . कुछ समय तक चलने के बाद यंत्र अपने आप बंद हो गया ।

  • चलनी की तरह का लोहे का वह बड़ा कलछा जिससे उबलते हुए ऊख के रस या चाशनी पर का फेन या मैल उठाते हैं

    उदाहरण
    . हलवाई अपना चलना ढूँढ रहा है ।

  • बड़ी चलनी या छलनी

    उदाहरण
    . वे चलना से चने चाल रहे हैं ।

  • बड़ी चलनी या छलनी
  • चलनी की तरह का लोहे का एक बड़ा कलछुला या डोई जिससे खँड़सार में उबलते हुए रस के ऊपर का फेन, मैल आदि साफ़ करते हैं
  • हलवाइयों का एक औज़ार जो छेददार डोई के समान होता है और जिससे शीरा या चाशनी इत्यादि साफ़ की जाती है, छन्ना
  • किसी विशेष परिपथ में चलने की क्रिया

चलना के पर्यायवाची शब्द

संपूर्ण देखिए

चलना से संबंधित मुहावरे

चलना के अँग्रेज़ी अर्थ

verb, Intransitive verb

  • to walk
  • to move, to proceed
  • to be in vogue/use/currency
  • to last
  • to flow
  • to be initiated/started (as बात चलना), to be pressed into
  • used (as लाठी चलना)
  • to blow (as हवा चलना )
  • to be thrown (as तीर चलना )
  • to be effective
  • to go off (as बंदुक चलना)
  • t

चलना के अंगिका अर्थ

क्रिया

  • गमन करना, जाना व्यवहार में आना, प्रयुक्त होना अच्छी तरह कान देना तीर गोला आदि का छूटना सफल होना निर्वाह होना

चलना के कन्नौजी अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • गेहूँ आदि छानने का पात्र

चलना के बघेली अर्थ

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • अनाज और कंकड़ को अलग करने वाला जालीदार पात्र

चलना के बुंदेली अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • गेहूँ आदि अनाज छानने की बड़ी छन्नी

चलना के भोजपुरी अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • छलना

    उदाहरण
    . चलना बड़ी छेद होला।

Noun, Masculine

  • large sieve

चलना के मगही अर्थ

संज्ञा

  • अनाज से विजातीय वस्तुओं को छाँटने का तार की महीन जाली लगा औज़ार
  • सिमेंट, बालू आदि से कंकड़ निकालने वाला जाल का ढाँचा, बड़ी चलनी

अन्य भारतीय भाषाओं में चलना के समान शब्द

पंजाबी अर्थ :

चलणा - ਚਲਣਾ

गुजराती अर्थ :

चालवुं - ચાલવું

योग्य उपयोग के वपराश - યોગ્ય ઉપયોગ કે વપરાશ

उर्दू अर्थ :

चलना - چلنا

रिवाज पाना - رواج پانا

कोंकणी अर्थ :

चलप

वापरप

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

बेहतर और सरल अनुभव के लिए हिन्दवी डिक्शनरी ऐप

डाउनलोड कीजिए

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा