चित

चित के अर्थ :

  • स्रोत - संस्कृत

चित के हिंदी अर्थ

विशेषण

  • चुनकर इकट्ठा किया हुआ
  • ढका हुआ, आच्छादित
  • संचित, जमा किया हुआ
  • इस प्रकार पड़ा हुआ मुँह, पेट आदि शरीर का अगला भाग उपर की ओर हो और पीठ, चूतड़ आदि पीछे का भाग नीचे की ओर किसी आधार से लगा हो , पीठ के बल पड़ा हुआ , 'पट' या 'औंधा' का उलटा , जैसे, चित कौड़ी
  • पीठ के बल पड़ा हुआ
  • पीठ के बल सीधा पड़ा हुआ; जिसका मुँह-पेट ऊपर की ओर हो
  • (व्यक्ति) जिसे कोई चिंता न हो फलतः निश्चित या बेफिक्र
  • जिसका चितन न हो सके
  • चुनकर इकट्ठा किया हआ, ढेर के रूप में लगाया हुआ
  • ढका हुआ। आच्छादित। वि० [सं० चित्र] इस प्रकार जमीन पर लंबा पड़ा हुआ कि पीठ या CA पीछे की ओर के सब अंग जमीन से लगे हों और छाती, पेट, मुंह आदि ऊपर हों। पीठ के बल सीधा पड़ा हआ। ' औंधा ' या ' पट ' का विपर्याय। विशेष-प्राचीन काल में चित्र प्रायः कपड़ों पर बनाये जाते थे। इसी लिए उन्हें चित्र-पट कहते थे। जिस ओर चित्र बना रहता था उस ओर का भाग चित्र कहलाता था, और उसके विपरीत नीचेवाला भाग पट (कपड़ा) कहलाता था। इसी चित्र-पट में के चित्र और पट शब्द से विशेषण रूप में ' चित ' और ' पट ' शब्द बने हैं। मुहा०-(किसी को) चित करना = कुश्ती में पछाड़कर जमीन पर सीधा पटकना जो हराने का सूचक होता है, चित होना = बेसुध होकर या और किसी प्रकार सीधे पड़ जाना, जैसे-इतनी भाँग में तो तुम चित हो जाओगे, पद-चारों खाने (या शाने) चित = (क) हाथ-पैर फैलाये बिलकुल पीठ के बल पड़ा हुआ, (ख) लाक्षणिक रूप में, पूरी तरह से परास्त या हारा हुआ, क्रि० वि०पीठ के बल, जैसे-चित गिरना या लेटना, पुं० [हिं० चितवन] चितवन, दृष्टि, नजर, पुं० = चित्र

क्रिया-विशेषण

  • पीठ के बल, जैसे,—चित गिरना, चित पड़ना, चित लेटना

संज्ञा

  • सिक्के की वह पहलू जिसमें कोई चित्र होता है

    उदाहरण
    . अगर चित आया तो हमारी जीत होगी और पट आया तो हार ।

चित के पर्यायवाची शब्द

संपूर्ण देखिए

चित से संबंधित मुहावरे

चित के अँग्रेज़ी अर्थ

Adjective

  • supine
  • (lying) flat on the back

चित के अंगिका अर्थ

विशेषण

  • पीठ के बल लेटना

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • चेतना, ज्ञान चित्तवृति

संज्ञा, पुल्लिंग

  • हार, चित, चितवन, अन्त करने की एक वृत्ति, जी मन

चित के गढ़वाली अर्थ

विशेषण

  • पीठ के बल लेटा हुआ, 'पट' का उलटा

Adjective

  • lying flat on the back.

चित के बज्जिका अर्थ

चित्त

संज्ञा

  • पीठ के बल लेटना

चित के मगही अर्थ

चित्त

विशेषण

  • पीठ के बल लेटा या पड़ा; कुश्ती में जो पीठ के बल गिरा या कर दिया जाए

चित के मैथिली अर्थ

विशेषण

  • उतान
  • उतान पटकाएल, कुस्तीमे पराजित

Adjective

  • supine, lying flat on the back.
  • thrown backside down, defeated (in wrestling).

चित के मालवी अर्थ

चित्त

विशेषण

  • सीधा, स्त्री. - मन, चित्त।

चित के हरियाणवी अर्थ

चित्त

संज्ञा, पुल्लिंग

  • मन, ध्यान
  • चेतना, ज्ञान
  • पीठ के बल लेटने की क्रिया, सीधा लेटने की क्रिया
  • कुश्ती के समय प्रतिद्वंद्वी की पीठ भूमि से छुआने का भाव
  • खेल के पाँसे का मुँह ऊपर रहने या सीधा पड़ने की स्थिति
  • 'पट' का विलोम

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

बेहतर और सरल अनुभव के लिए हिन्दवी डिक्शनरी ऐप

डाउनलोड कीजिए

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा