झाँकी

झाँकी के अर्थ :

  • स्रोत - हिंदी

झाँकी के हिंदी अर्थ

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • झाँकने या देखने की क्रिया अथवा भाव, अवलोकन, दर्शन
  • किसी बड़े कार्य या घटना का वह छोटा अनुकरणात्मक दृश्य जो उसका वास्तविक रूप दिखलाने के लिए आकर्षक और सुंदर रूप में प्रस्तुत किया गया हो तथा जो देखने में प्रायः अचल या स्थिर जान पड़ता हो

    उदाहरण
    . व्यापार मेले में कई राज्यों ने अपने यहाँ चल रही महत्वपूर्ण विकास योजनाओं की झाँकियाँ प्रस्तुत की हैं।

  • किसी विशेष परेड में प्रदर्शित करने के उद्देश्य से ट्रक या बड़े वाहन के मंच पर बनाया हुआ वह मानवकृत दृश्य जिससे कुछ इंगित हो, किसी बात का किया जाने वाला संक्षिप्त परिचय या परिज्ञान

    उदाहरण
    . गणतंत्र दिवस समारोह में हर राज्य की झाँकी निकलती है।

  • देखने के उद्देश्य से कम समय के लिए उपस्थित हुआ कोई दृश्य, सहसा कुछ देर के लिए एक बार दिखाई पड़ने या सामने आने की क्रिया या भाव, झलक

    उदाहरण
    . एक छोटी सी झाँकी देख पाए थे हम उस घाटी की।

  • दर्शन के लिए सजाकर रखी गई किसी देवी-देवता या महापुरुष की मूर्ति

    उदाहरण
    . शहर में आज गणेश उत्सव की झाँकी निकली।

  • वह जो कुछ देखा जाय, दृश्य

    उदाहरण
    . काँटे समेटती, फूल छींटती झाँकी।

  • कोई मनोरम दृश्य

    उदाहरण
    . नदी-घाटी की सुंदर झाँकी देखकर बच्चों का मन प्रसन्न हो गया।

  • किसी प्रिय वस्तु या व्यक्ति का स्नेहिल अवलोकन, दर्शन

    उदाहरण
    . आज कई दिनों बाद आपकी झाँकी देखने को मिली।

  • वह जिसमें से झाँका जाय, झरोखा, खिड़की

    उदाहरण
    . झाँकी से बाहर का दृश्य देखने का मन करता है।

झाँकी के अँग्रेज़ी अर्थ

Noun, Feminine

  • a glimpse
  • tableau
  • scene

झाँकी के अवधी अर्थ

झाँकि

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • सुंदर दृश्य
  • देवता की सजी मूर्ति

झाँकी के कन्नौजी अर्थ

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • सजाई हुई देवमूर्ति दर्शन
  • दृश्य

झाँकी के कुमाउँनी अर्थ

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • दर्शन
  • कुछ दूर से होने वाला अपूर्ण दर्शन, झलक
  • झरोखा

झाँकी के ब्रज अर्थ

झाँखी

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • झाँकने की क्रिया, दर्शन
  • सुंदर दृश्य
  • छोटी खिड़की

झाँकी के मगही अर्थ

झांकी

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • दर्शन
  • सजाई हुई देवी-देवताओं की मूर्तियों का दर्शन, यथा—सिंगार झाँकी
  • झाँक कर देने की क्रिया या भाव
  • दृश्य, नज़ारा

झाँकी के मैथिली अर्थ

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • झलक
  • दृश्य
  • विशेषत: देव-प्रतिमाओं को सजाकर प्रस्तुत किया गया दृश्य

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • देखिए : 'झोंक'

Noun, Feminine

  • glimpse, profile.
  • spl decorated view of an idol, tableau.

झाँकी के मालवी अर्थ

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • दर्शन, अवलोकन, छवि
  • भगवान के डोल निकालना, भगवान की पालकी फूलों से सजाकर प्रकाशित करके उसमें भगवान को बिठाकर शहर में गाजे बाजे के साथ निकालना
  • झाँककर देखना, दृष्टि डाल करके

झाँकी के हरियाणवी अर्थ

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • दे. झाँक्की

अन्य भारतीय भाषाओं में झाँकी के समान शब्द

पंजाबी अर्थ :

झाक्की - ਝਾੱਕੀ

नजारा - ਨਜਾਰਾ

गुजराती अर्थ :

झांखी - ઝાંખી

नाटकीय दृश्य - નાટકીય દૃશ્ય

उर्दू अर्थ :

ज़ियारत - زیارت

मंज़र - منظر

नज़्ज़ारा - نظارہ

कोंकणी अर्थ :

झलक

झळक

देखाव

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

बेहतर और सरल अनुभव के लिए हिन्दवी डिक्शनरी ऐप

डाउनलोड कीजिए

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा