sahan meaning in hindi
- देखिए - सहनशील
सहन के हिंदी अर्थ
संस्कृत ; संज्ञा, पुल्लिंग
-
सहने की क्रिया या भाव, बर्दाश्त करना
उदाहरण
. विदेशियों के अत्याचार जब सहन की सीमा लाँघ गया तब भारतीयों ने विद्रोह किया। - देखिए : 'सहनशील'
- आज्ञा या निर्णय मानकर उसका पालन करना
- क्षमा
- शांति, तितिक्षा
अरबी ; संज्ञा, पुल्लिंग
- मकान के बीच का खुला छोड़ा हुआ भाग, अँगनाई, आँगन, चौक, अजिर
-
मकान के सामने का खुला छोड़ा हुआ समतल भाग, घर के सामने खुली हुई समतल भूमि, द्वार प्रकोष्ठ, प्रघण, प्रघाण
उदाहरण
. बाहर सहन में दो गाड़ियाँ खड़ी थीं। - एक प्रकार का बढ़िया रेशमी कपड़ा
- बड़ा थाल
- एक प्रकार का मोटा और चिकना सूती कपड़ा जो मगहर में अच्छा बनता है, गजी या गाढ़ा नाम का मोटा सूती कपड़ा
सहन के पर्यायवाची शब्द
संपूर्ण देखिएसहन के तुकांत शब्द
संपूर्ण देखिएसहन के अँग्रेज़ी अर्थ
Noun, Masculine
- patient endurance, forbearance
- tolerance
सहन के अंगिका अर्थ
संज्ञा, पुल्लिंग
- शांति
- क्षमा
- हिष्णुता
सहन के अवधी अर्थ
विशेषण
- लंबा चौड़ा (स्थान)
सहन के कन्नौजी अर्थ
संज्ञा, पुल्लिंग
- खुली हुई समतल भूमि
सहन के कुमाउँनी अर्थ
सहण
क्रिया
- सहना, झेलना, बर्दाश्त करना, फल भोगना, भार ग्रहण करना
सहन के गढ़वाली अर्थ
सहण, सहणू, सहणु, सहणो
क्रिया
- सहना, बर्दाश्त करना
- दूध निकालते समय गाय-भैंसों का सहज दूध देना
verb
- to bear, to tolerate
- forbearance of cow or buffalo while yielding milk
सहन के ब्रज अर्थ
संज्ञा, पुल्लिंग
- सहिष्णुता, सहने की शक्ति
सहन के भोजपुरी अर्थ
संज्ञा, पुल्लिंग
-
घर का ओसारा
उदाहरण
. सहन में बइठल जाव।
Noun, Masculine
- verandah
सहन के मगही अर्थ
संज्ञा, पुल्लिंग
- सहने की क्रिया या भाव
- मकान के बीच या आगे खुली छोड़ी गई जगह
सहन के मैथिली अर्थ
संज्ञा, पुल्लिंग
- समतल भूमि, मैदान
- सहना, बर्दाश्त करना
Noun, Masculine
- plane ground
- tolerance; endurance, forbearance
सहन के हरियाणवी अर्थ
संज्ञा, पुल्लिंग
- सहने की क्रिया या भाव
- आँगन
सब्सक्राइब कीजिए
आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।
बेहतर और सरल अनुभव के लिए हिन्दवी डिक्शनरी ऐप
डाउनलोड कीजिएक्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा