badalnaa meaning in hindi
बदलना के हिंदी अर्थ
अरबी, हिंदी ; अकर्मक क्रिया
- 
                                                                        और का ओर होना, जैसा रहा हो उससे भिन्न हो जाना, परिवर्तन होना
                                                                                
उदाहरण
. इसका रंग बदल गया। . इतने ही दिनों में उसकी शक्ल बदल गई। - 
                                                                        एक स्थान पर दूसरा हो जाना, जहाँ जो वस्तु रही हो वहाँ वह न रहकर दूसरी वस्तु आ जाना
                                                                                
उदाहरण
. फाटक पर पहरा बदल गया। . मंदिर पर मेरा जूता बदल गया। . मेरा छाता बदल गया। - 
                                                                        एक स्थान से दूसरे स्थान पर नियुक्त होना, एक जगह से दूसरी जगह तैनात होना
			
                                                                                
उदाहरण
. वह कलक्टर यहाँ से बदल गया। 
सकर्मक क्रिया
- और का और करना, जैसा रहा हो उससे भिन्न करना, परिवर्तन करना
 - 
                                                                        एक के स्थान पर दूसरा करना, जिस स्थान पर या जिस व्यवहार में जो वस्तु रही हो उसे न रखकर दूसरी रखना या उपस्थित करना, एक वस्तु के स्थान की पूर्ति दूसरी वस्तु से करना
                                                                                
उदाहरण
. घर बदलना, कपड़ा बदलना। - 
                                                                        एक वस्तु देकर दूसरी वस्तु लेना या एक वस्तु लेकर दूसरी वस्तु देना, विनिमय करना
			
                                                                                
उदाहरण
. रमा ने अपनी पुरानी फ्रीज़ बदल दी। . फटा रुपया बदलना। . चादी बदलकर सोना लेना। 
बदलना के तुकांत शब्द
संपूर्ण देखिएबदलना से संबंधित मुहावरे
बदलना के अंगिका अर्थ
क्रिया
- भिन्न होना, एक वस्तु देकर दूसरी वस्तु लेना अथवा एक के स्थान पर दूसरा हो जाना
 
अन्य भारतीय भाषाओं में बदलना के समान शब्द
पंजाबी अर्थ :
बदलणा - ਬਦਲਣਾ
गुजराती अर्थ :
बदलवुं - બદલવું
उर्दू अर्थ :
बदलना - بدلنا
कोंकणी अर्थ :
बदलप
सब्सक्राइब कीजिए
आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।
बेहतर और सरल अनुभव के लिए हिन्दवी डिक्शनरी ऐप
डाउनलोड कीजिएक्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा