दुलहन

दुलहन के अर्थ :

  • स्रोत - हिंदी

दुलहन के अँग्रेज़ी अर्थ

Noun, Feminine

  • bride

दुलहन के हिंदी अर्थ

दुलहिन, दुलहिनि, दुल्हिन, दुल्हन

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • नवविवाहिता वधू, नई बहू, नई ब्याही हुई स्त्री
  • पत्नी, बीवी
  • (लाक्षणिक) बेटी, पुत्री, लाल कपड़े पहने हुए

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • 'दुलहन'

    उदाहरण
    . दुलह घर में नहीं दुलहिन भाँवरि फिरै । अजब अचरज्ज का खेल बूझै ।


संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • 'दूल्हन'

    उदाहरण
    . तिहि छिन दुलहिनि दसा भई जो बरनि न जाई ।

दुलहन के पर्यायवाची शब्द

संपूर्ण देखिए

दुलहन के तुकांत शब्द

संपूर्ण देखिए

दुलहन के अंगिका अर्थ

दुलहिन

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • दुलहन, नवविवाहिता वधू

दुलहन के अवधी अर्थ

दुलहिन, दुलहनि

स्त्रीलिंग

  • कविता में दुलही; स्त्रियों को संबोधित करने के लिए भी 'दुलहिन' कहते हैं

दुलहन के कन्नौजी अर्थ

दुलहिन

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • नयी बहू

दुलहन के बघेली अर्थ

दुलहिन

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • दुल्हन, तत्काल ससुराल आयी नयी औरत

    उदाहरण
    . पु. दुलहा।

दुलहन के बज्जिका अर्थ

दुलहिन

संज्ञा

  • नई बहू

दुलहन के बुंदेली अर्थ

दुल्हन

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • दुल्हन, नववधू, दुवार दरवाजा, किबाड़, कपाट

दुलहन के मगही अर्थ

दुलहिन

संज्ञा

  • बधु, नवोढ़ा, नवविवाहिता, बधु; पुत्र की पत्नी, पुतोह पीढ़ी में छोटे व्यक्ति की पत्नी; पत्नी

दुलहन के मैथिली अर्थ

दुलहिनि

संज्ञा

  • विवाह लए प्रस्तुत कन्या, (सम्बोधनमे) नवागता पुत्रवधू (in address)

Noun

  • daughter-in-law.

दुलहन के मालवी अर्थ

दुल्हण

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • नववधू, दुलहिन

दुलहन के हरियाणवी अर्थ

दुल्हन

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • नव-वधू

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

बेहतर और सरल अनुभव के लिए हिन्दवी डिक्शनरी ऐप

डाउनलोड कीजिए

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा