गार्ड

गार्ड के अर्थ :

  • स्रोत - अंग्रेज़ी
  • अथवा - गारड, गारद

गार्ड के हिंदी अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • पहरा देने वाला, मनुष्य, रक्षक
  • रेल का वह प्रधान उत्तरदाता कर्मचारी जो ट्रेन की रक्षा के लिए पीछे ब्रेक में रहा करता है, इसके आज्ञानुसार इंजन का ड्राइवर गाड़ी रोकता और चलाता है

    उदाहरण
    . गार्ड के लाल झंडी दिखाते ही रेलगाड़ी रुक गई।

  • पहरा देने वाला व्यक्ति
  • निगरानी रखने वाला मनुष्य, निरीक्षक
  • रेलवे का वह अधिकारी जो रेलगाड़ी के साथ उसकी देखरेख और व्यवस्था करने के लिए रहता है
  • वह जो रेल-गाड़ियों को चलाने या रोकने के लिए झंडी दिखाता हो

    उदाहरण
    . गार्ड के लाल झंडी दिखाते ही रेल-गाड़ी रुक गई ।

गार्ड के अँग्रेज़ी अर्थ

Noun, Masculine

  • a guard-room
  • guard, watch, ward
  • a guard (of soldiers)
  • watch

गार्ड के कन्नौजी अर्थ

गारद

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • सैनिकों का छोटा दस्ता या टुकड़ी

गार्ड के गढ़वाली अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • पहरी, संतरी, रक्षक, रेलगाड़ी का राजकीय रक्षक

Noun, Masculine

  • guard, defender.

गार्ड के बुंदेली अर्थ

गारद

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • गार्ड, सिपाहियों की किसी संख्या में इकाई

गार्ड के मगही अर्थ

गारद

संज्ञा

  • पहरा, चौकसी, चौकसी के लिए तैनात सशस्त्र बल, सिपाहियों का दल या दस्ता

गार्ड के मालवी अर्थ

गारद

संज्ञा, पुल्लिंग

  • सिपाहियों का वह दल जो रक्षा के लिये नियत होता है। पहरा, चौकी।

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

बेहतर और सरल अनुभव के लिए हिन्दवी डिक्शनरी ऐप

डाउनलोड कीजिए

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा