jho.nkaa meaning in hindi
झोंका के हिंदी अर्थ
संज्ञा, पुल्लिंग
-
वेग से जाने वाली किसी वस्तु के स्पर्श का आघात, तेज़ी से चलने वाली किसी चीज़ के छू जाने से उत्पन्न झटका, धक्का, झपट्टा
उदाहरण
. चिलचिलाती धूप थी और रह-रहकर हवा का तेज़ झोंका आ रहा था। . यह गढ़ छार होइ एक झूँके। -
वेग से चलने वाली वायु का आघात, हवा का झटका या धक्का, वायु का प्रवाह, हवा का बहाव, झकोरा
उदाहरण
. ठंडी हवा का झोंका आया। - पानी का हिलोरा, हिलोर
- थोड़े समय के लिए परंतु झटके से आने वाली नींद
- थोड़े समय के लिए परंतु सहसा तथा वेगपूर्वक होने वाली वर्षा
- बग़ल से लगने वाला धक्का जिसके कारण कोई वस्तु गिर पड़े या अपने स्थान से हट जाए, रेला
- इधर से उधर झुकने या हिलने-डुलने की क्रिया
-
ठाट, सजावट, चाल, अंदाज़
उदाहरण
. पहिरे राती चूनरी सिर उपरना सोहै। कटि लहंगा लीलो बन्यो झोंको जो देखि मन मोहै। -
कुश्ती का एक पेंच
विशेष
. यह पेंच (दाँव) उस समय किया जाता है जब दोनों पहलवानों के हाथ एक-दूसरे की कमर पर होते हैं। इसमें एक हाथ विपक्षी के हाथ के बाहर निकालकर मोढ़े पर चढ़ाते और दूसरा बग़ल से मोढ़े पर ले जाते हैं और फिर झोंका देकर गिराते हैं।
झोंका के पर्यायवाची शब्द
संपूर्ण देखिएझोंका के तुकांत शब्द
संपूर्ण देखिएझोंका से संबंधित मुहावरे
झोंका के अँग्रेज़ी अर्थ
Noun, Masculine
- a blast, puff, whiff, gust, jet
झोंका के अंगिका अर्थ
संज्ञा, पुल्लिंग
- आवेग, आघात
- हवा का झकोरा
- पानी का हिलोरा
झोंका के कन्नौजी अर्थ
संज्ञा, पुल्लिंग
- तेज़ हवा का धक्का, झटका, झकोरा
- तेज़ी से आने वाली चीज़ का धक्का
- पानी का हिलोरा
- भट्टी में डालने वाला ईंधन
झोंका के बुंदेली अर्थ
झोँका
संज्ञा, पुल्लिंग
- पेड़ पौधों की अंतिम प्रशाखा, पत्तों का टहनी समेत गुच्छा
- हवा का झकोरा, हवा का झोंका, हवा का धक्का या झटका, थपेड़ा
झोंका के ब्रज अर्थ
झोँका
संज्ञा, पुल्लिंग
- हवा का झोंका
झोंका के मगही अर्थ
झोँका
संज्ञा, पुल्लिंग
- तेज़ वेग की हवा, झकोरा
- पानी की तरंग
- झटका, आघात, धक्का
- आगे बढ़ाने का ज़ोरदार वेग
झोंका के मालवी अर्थ
संज्ञा, पुल्लिंग
- झूला, हिंडोला
- हिलोर, लहर
झोंका के हरियाणवी अर्थ
संज्ञा, पुल्लिंग
- दे. झोंक्का
अन्य भारतीय भाषाओं में झोंका के समान शब्द
पंजाबी अर्थ :
बुल्ला - ਬੁੱਲਾ
झाक - ਝਾਕ
गुजराती अर्थ :
थोड़ा समय माटे - થોડા સમય માટે
एकाएक वेगपूर्वक आवती हवा - એકાએક વેગપૂર્વક આવતી હવા
झोकुं - ઝોકું
डोलुं - ડોલું
उर्दू अर्थ :
झोंका - جھونکا
झपकी - جھپکی
कोंकणी अर्थ :
झुळकी
डुळकी
सब्सक्राइब कीजिए
आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।
बेहतर और सरल अनुभव के लिए हिन्दवी डिक्शनरी ऐप
डाउनलोड कीजिएक्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा