लक्षणा

लक्षणा के अर्थ :

  • स्रोत - संस्कृत
  • अथवा - लक्षना

लक्षणा के हिंदी अर्थ

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • (काव्यशास्त्र) तीन शब्द शक्तियों-अभिधा, लक्षणा और व्यंजना में से दूसरी शब्द शक्ति जो अभिधेय से भिन्न परंतु उसी से संबंधित दूसरा अर्थ प्रकट करती है, शब्द की वह शक्ति जिससे उसका अभिप्राय सूचित होता है, अभिप्रेत अर्थ देने वाली शब्द शक्ति

    विशेष
    . कभी-कभी ऐसा होता है कि शब्द के साधारण अर्थ से उसका वास्तविक अभिप्राय नहीं प्रकट होता। वास्तविक अभिप्राय उसके साधारण अर्थ से कुछ भिन्न होता है। शब्द की जिस शक्ति से उसका वह साधारण से भिन्न और दूसरा वास्तविक अर्थ प्रकट होता है, उसे लक्षणा कहते हैं। साहित्य में यह शक्ति दो प्रकार की मानी गई है—निरूढ़ और प्रयोजनवती।

  • मादा हंस, हंसी
  • मादा सारस, सारसी
  • छोटी भटकटैया
  • एक अप्सरा का नाम जिसका उल्लेख महाभारत में हैं
  • दुर्योधन की पुत्री का नाम जिसका विवाह कृष्ण के पुत्र साम्ब से हुआ था, लक्ष्मणा

लक्षणा के पर्यायवाची शब्द

संपूर्ण देखिए

लक्षणा के अँग्रेज़ी अर्थ

Noun, Feminine

  • indirect, implied or figurative sense of a word

लक्षणा के अंगिका अर्थ

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • शब्द की वह शक्ति जिसके द्वारा उसके अभिप्राय का बोध होता है

लक्षणा के मैथिली अर्थ

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • शब्द की वह शक्ति जिससे उसका अर्थ लक्षित हो

Noun, Feminine

  • use of a word in its transferred meaning

अन्य भारतीय भाषाओं में लक्षणा के समान शब्द

पंजाबी अर्थ :

लक्खणा - ਲੱਖਣਾ

लच्छणा - ਲੱਛਣਾ

गुजराती अर्थ :

लक्षणा - લક્ષણા

उर्दू अर्थ :

अलामतीयत - علاماتیت

कोंकणी अर्थ :

लक्षणा

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

हिन्दवी उत्सव, 27 जुलाई 2025, सीरी फ़ोर्ट ऑडिटोरियम, नई दिल्ली

रजिस्टर कीजिए

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा