Ta.nknaa meaning in hindi

टाँकना

  • स्रोत - संस्कृत

टाँकना के हिंदी अर्थ

सकर्मक क्रिया

  • एक वस्तु के साथ दूसरी वस्तु को क़ील आदि जड़कर जोड़ना, क़ील काँटे ठोककर एक वस्तु (धातु की चद्दर आदि) की दूसरी वस्तु में मिलाना या एक वस्तु पर दूसरी को बैठाना

    उदाहरण
    . फूटे हुए बरतन पर चिप्पी टाँकना।

  • सुई के सहारे एक ही तागे को दो वस्तुओं के नीचे ऊपर ले जाकर उन्हें एक दूसरे से मिलाना, सिलाई के द्वारा जोड़ना, सीना

    उदाहरण
    . चकती टाँकना, गोटा टाँकना, फटा जूता टाँकना।

  • सौकर अटकाना, सुई-तागे से एक वस्तु पर दूसरी इस प्रकार लगाना वा ठहराना कि वह उसपर से न हटे या गिरे

    उदाहरण
    . बटन टाँकना, मोती टाँकना।

  • सिल, चक्की आदि को टाँकी से गड्ढे करके खुरदरा करना, कूटना, रेहना, छीलना
  • किसी काग़ज़, वही या पुस्तक पर स्मरण रखने के लिए लिखना, दर्ज करना, चढ़ाना

    उदाहरण
    . ये दस रुपए भी वही पर टाँक लो।

  • लिखकर पेश करना, दाख़िल करना

    उदाहरण
    . अर्जी टाँकना।

  • (बाज़ारु) चट कर जाना, उड़ा जाना, खाना

    उदाहरण
    . देखते-देखते वह सब मिठाई टाँक गया।

  • (दलाल) अनुचित रूप से रुपया पैसा आदि ले लेना, मार लेना, उड़ा लेना

अन्य भारतीय भाषाओं में टाँकना के समान शब्द

पंजाबी अर्थ :

टांकणा - ਟਾਂਕਣਾ

गुजराती अर्थ :

टांकवुं - ટાંકવું

उर्दू अर्थ :

टाँकना - ٹانکنا

कोंकणी अर्थ :

टांकप

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

हिन्दवी उत्सव, 27 जुलाई 2025, सीरी फ़ोर्ट ऑडिटोरियम, नई दिल्ली

रजिस्टर कीजिए

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा