chaa.ndnii meaning in hindi
चाँदनी के हिंदी अर्थ
संज्ञा, स्त्रीलिंग
- 
                                                                        चंद्रमा का प्रकाश, चंद्रमा का उजाला, चाँद की रोशनी, चंद्रिका, ज्योत्स्ना, कौमुदी
                                                                                
उदाहरण
. जब हम घर से निकले, आसमान साफ़ था और पृथ्वी पर चाँदनी फैली हुई थी। - 
                                                                        बिछाने की बड़ी सफे़द चादर
                                                                                
उदाहरण
. कमरे में चाँदनी बिछी हुई है। - 
                                                                        छत पर या ऊपर की ओर तानने का कपड़ा, छतगीर
                                                                                
उदाहरण
. भगवान की मूर्ति के ऊपर चाँदनी टाँग दो। - गुलचाँदनी नामक पौधा एवं उसका फूल, तगर
 
संज्ञा, पुल्लिंग
- 
                                                                        सफे़द बारीक मलमल     
                                                                                
उदाहरण
. राधे निरखति चाँदनी पहिरी चाँदनीवस्त्र। बदन-चंद्रिका-चाँदनी चतुरानन कौ अस्त्र। 
विशेषण
- 
                                                                        चंद्रमा की रोशनी से युक्त
                                                                                
उदाहरण
. चाँदनी रात में सैर का आनंद ही कुछ और होता है। 
चाँदनी के पर्यायवाची शब्द
संपूर्ण देखिएचाँदनी के तुकांत शब्द
संपूर्ण देखिएचाँदनी से संबंधित मुहावरे
चाँदनी के अँग्रेज़ी अर्थ
Noun, Feminine
- the moonlight
 - a large white sheet of cloth
 - bedsheet, canopy
 
चाँदनी के कन्नौजी अर्थ
संज्ञा, स्त्रीलिंग
- चंद्रमा का प्रकाश, ज्योत्स्ना
 - एक प्रकार का सफे़द पुष्प वाला पौधा
 
चाँदनी के कुमाउँनी अर्थ
संज्ञा, स्त्रीलिंग
- चंद्र ज्योति
 
चाँदनी के बुंदेली अर्थ
संज्ञा, स्त्रीलिंग
- चाँद का उजाला, ज्योत्सना, कौमुदी
 - सफे़द चादर जो छप्पर के नीचे सटाकर लगाई जाती है अथवा ज़मीन में बिछाई जाती है
 
चाँदनी के ब्रज अर्थ
संज्ञा, स्त्रीलिंग
- चंद्रिका, ज्योत्स्ना
 - सफे़द चादर, चंदोवा
 - एक पुष्प
 
चाँदनी के मालवी अर्थ
चाँदणी
संज्ञा, स्त्रीलिंग
- चंद्रप्रभा, चंद्रमा का प्रकाश
 
सब्सक्राइब कीजिए
आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।
बेहतर और सरल अनुभव के लिए हिन्दवी डिक्शनरी ऐप
डाउनलोड कीजिएक्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा