diivaalii meaning in hindi
दीवाली के हिंदी अर्थ
संज्ञा, स्त्रीलिंग
-
कार्तिक अमावास्या को मनाया जाने वाला एक प्रमुख उत्सव जिसमें संध्या के समय घरों के भीतर और बाहर बहुत से दीपक जलाकर पंक्तियों में रखे जाते हैं और लक्ष्मी का पूजन होता है, दीपावली, दीपोत्सव
विशेष
. जिस दिन प्रदोष काल में अमावास्या रहेगी उसी दिन दीवाली होगी और लक्ष्मी का पूजन किया जाएगा। यदि अमावस्या लगातार दो दिन प्रदोषकाल में पड़े तो दूसरे दिन की रात को दीवाली मानी जाएगी और वह रात सुखरात्रिका कहलाएगी। यदि अमावास्या प्रदोषकाल में पड़े ही न, तो पहले दिन लक्ष्मीपूजा और दूसरे दिन दीपदान होगा क्योंकि पार्वण श्राद्ध उसी दिन होगा। दीवाली को मनाने की एक प्रमुख मान्यता यह है कि भगवान राम 14 वर्षों के बनवास के उपरांत कार्तिकी अमावास्या को अयोध्या लौटे थे, उन्हीं के आगमन के उपलक्ष्य में यह उत्सव आरंभ हुआ था। पुराणानुसार दीवाली वस्तुतः वैश्यों का त्योहार है, परंतु अब इसे सभी वर्गों के लोग मनाते हैं। कुछ लोग दीवाली के दिन जुआ खेलना भी कर्तव्य समझते हैं। - (लाक्षणिक) कोई ऐसा शुभ अवसर या घड़ी जिसमें लोग ख़ुशियाँ मनाएँ
दीवाली के पर्यायवाची शब्द
संपूर्ण देखिएदीवाली के तुकांत शब्द
संपूर्ण देखिएदीवाली के अँग्रेज़ी अर्थ
Noun, Feminine
- a Hindu festival celebrated on the day of the new moon of कार्तिक, when lamps are lit on house-tops etc. symbolising the conquest of light over darkness and of good over evil
- see दिवाली
- (fig.) times of merriment
दीवाली के अंगिका अर्थ
दिवाली, देवाली
संज्ञा, स्त्रीलिंग
- एक उत्सव जो कार्तिक की अमावस्या के दिन होता है जिसमें संध्या के समय नगर में तथा घर के भीतर-बाहर जलते हुए दीपकों की पंक्ति रखी जाती है, दीपावली
दीवाली के कन्नौजी अर्थ
दिवाली
दीवाली के मगही अर्थ
देवाली
संज्ञा, स्त्रीलिंग
- कार्तिक अमावस्या को दीप जलाने का एक प्रमुख पर्व
दीवाली के मालवी अर्थ
दिवाली
संज्ञा, स्त्रीलिंग
- दीपावली, दीपोत्सव
दीवाली के हरियाणवी अर्थ
संज्ञा, स्त्रीलिंग
- दे. दिवाळी
सब्सक्राइब कीजिए
आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।
बेहतर और सरल अनुभव के लिए हिन्दवी डिक्शनरी ऐप
डाउनलोड कीजिएक्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा