bandhnaa meaning in hindi
बंधना के हिंदी अर्थ
क्रिया
- डोरी तागे आदि से घिरकर इस प्रकार कसा जाना कि खुल या बिखर न सके या अलग न हो सके, बंधन में आना, बद्ध होना, छूटा हुआ न रहना, बाँधा जाना, देखिए : 'बाँधना'
-
किसी प्रकार के बंधन में पड़ना
उदाहरण
. बंदर अपने आप रस्सी में बँध गया। -
रस्सी आदि द्वारा किसी वस्तु के साथ इस प्रकार संबंध होना कि कहीं जा न सके, —जैसे— घोड़ा बँधना, गाय बँधना
विशेष
. इस क्रिया का प्रयोग अन्यान्य अनेक क्रियाओं की भाँति उस चीज़ के लिए भी होता है जो बाँधी जाती है और उसके लिए भी जिससे बाँधते है, जैसे— सामान बँधना, गठरी बँधना, रस्ती बँधना - कै़द होना, बंदी होना
- ऐसी स्थिति में रहना जिसमें इच्छानुसार कहीं आ जा न सकें या कुछ कर न सकें, स्वच्छंद न रहना, प्रतिबंध रहना, फँसना, अटकना
- प्रतिज्ञा या वचन आदि से बद्ध होना, शर्त वगैरह का पाबंद होना
- गँठना, ठीक होना, दुरुस्त होना, जैसे— मजमून बँधना
-
क्रम निर्धारित होना, कोई बात इस प्रकार चली चले, यह स्थिर होना, चला चलनेवाला क़ायदा ठहराना, जैसे— नियम बँधना, बारी बँधना
उदाहरण
. तीनहुँ लोकन की तरुणीन की बारी बँधी हुती दंड दुहू की। -
प्रेमपाश में बद्ध होना, मुग्ध होना
उदाहरण
. अली कली ही तें बँध्यो आगे कौन हवाल।
क्रिया
- वह वस्तु (कपड़ा या रस्सी आदि) जिससे किसी चीज़ को बाँधे, बाँधने का साधन
- वह थैली जिसमे स्त्रियाँ सीने पिरोने का सामान रखती है
बंधना के तुकांत शब्द
संपूर्ण देखिएबंधना के अँग्रेज़ी अर्थ
verb
- to be tied
- to be fastened
- to be bound
- to be restricted
verb
- a string, anything used for tying
- बँधा हुआ tied
- still, motionless, static (as पानी)
बंधना के बुंदेली अर्थ
बँधना
- बाँधने की रस्सी, कै़द होना
सब्सक्राइब कीजिए
आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।
बेहतर और सरल अनुभव के लिए हिन्दवी डिक्शनरी ऐप
डाउनलोड कीजिएक्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा