हँसिया

हँसिया के अर्थ :

  • स्रोत - संस्कृत

हँसिया के हिंदी अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • लोहे का एक धारदार औज़ार जो अर्द्ध चंद्राकार होता है और जिससे खेत की फ़सल या तरकारी आदि काटी जाती है
  • लोहे की धारदार अर्धचंद्राकार पट्टी जिससे कुम्हार गीली मिट्टी काटते हैं
  • चमड़ा छीलकर चिकना करने का औज़ार
  • हाथी के अंकुश का टेढ़ा भाग

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • गरदन के नीचे की धन्वाकार हड्डी, हँसली

हँसिया के पर्यायवाची शब्द

संपूर्ण देखिए

हँसिया के अँग्रेज़ी अर्थ

Noun, Masculine

  • a sickle

हँसिया के अंगिका अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • एक धारदार अर्द्ध चंद्राकार लोहे का औज़ार जिससे खेत की उपज काटी जाती है

हँसिया के अवधी अर्थ

हँसिआ

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • हँसिया

हँसिया के कन्नौजी अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • लोहे का धनुषाकार औज़ार जिससे फ़सल, तरकारी आदि काटते हैं

हँसिया के बघेली अर्थ

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • फ़सल या सब्ज़ी काटने का कृषि औज़ार
  • छोटे आकार वाली हँसुलझ्या

हँसिया के बुंदेली अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • शाक-भाजी या चारा-घास काटने का मुठियादार, अर्द्ध चंद्राकार चाकू

हँसिया के ब्रज अर्थ

हंसिया

संज्ञा, पुल्लिंग

  • लोहे का एक धारदार औज़ार
  • अंकुश का टेढ़ा भाग

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • गले की हड्डी

हँसिया के हरियाणवी अर्थ

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • फ़सल काटने का एक औज़ार

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

बेहतर और सरल अनुभव के लिए हिन्दवी डिक्शनरी ऐप

डाउनलोड कीजिए

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा