mazduur divas meaning in hindi

मज़दूर दिवस

मज़दूर दिवस के हिंदी अर्थ

फ़ारसी, संस्कृत ; संज्ञा, पुल्लिंग

  • पहली मई का दिन जब हर साल दुनियाभर में मज़दूरों को सम्मान दिया जाता है, अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस, कामगार दिवस, कामगार दिन

    विशेष
    . मज़दूर दिवस की एक ठोस ऐतिहासिक पृष्ठभूमि है। दरअसल, मई 1886 को अमेरिका के लाखों मज़दूरों ने अपने अधिकारों की माँग को लेकर शिकागो में एक साथ हड़ताल शुरू की। इसमें हज़ारों कारख़ानों के लगभग चार लाख मज़दूरों ने अपनी आवाज़ बुलंद की। उन्होंने विरोध जताया कि वे प्रतिदिन 15-15 घंटों तक काम नहीं करेंगे। शोषण के खिलाफ़ अपनी लड़ाई लड़ने के लिए वे सड़कों पर उतर गए, लेकिन उस देश की तत्कालीन निरंकुश सरकार ने उन्हें गोलियों से भून डाला। सैकड़ों मज़दूर असामयिक मौत के शिकार हुए। इस घटना के तीन वर्ष बाद 1889 में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर समाजवादी सम्मेलन हुआ। इसी में निर्णय हुआ कि हर साल 1 मई को मज़दूर दिवस मनाया जाएगा और मज़दूरों से सिर्फ़ 8 घंटे का काम लिया जा सकेगा। यहीं से दुनियाभर में मज़दूरों से 8 घंटे काम लेने का चलन शुरू हुआ। भारत में पहली बार 1 मई, 1923 को चेन्नई में मज़दूर दिवस मनाया गया।

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

बेहतर और सरल अनुभव के लिए हिन्दवी डिक्शनरी ऐप

डाउनलोड कीजिए

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा