बद

बद के अर्थ :

बद के हिंदी अर्थ

संस्कृत ; संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • गरमी की बीमारी के कारण यों ही सूजी हुई जाँघ पर की गिलटी , गोहिया , बाघी , क्रि॰ प्र॰—निकलना
  • चौपायों का एक छूत का रोग जिसमें मुँह से लार बहती है, उनके खुर और मुँह में दाने पड़ जाते हैं और सींग से लेकर सारा शरीर गरम हो जाता है
  • पलटा , बदला , एवज

    उदाहरण
    . तब इक मित्रहि कहयो बुझाई । तुम हमरी बद पहरे जाई ।


फ़ारसी ; विशेषण

  • बुरा; ख़राब
  • अधम , निकृष्ट
  • बुरे आचरण का (मनुष्य) , दुष्ट , दुराचारी, खल , मीच , जैसे, बद अच्छा, बदनाम वुरा
  • अच्छा का उल्टा या विपरीत
  • खोटा; अशुभ

बद से संबंधित मुहावरे

बद के अँग्रेज़ी अर्थ

Adjective

  • bad
  • wicked, vile, depraved

बद के अवधी अर्थ

बद्द

  • शरारती

बद के कन्नौजी अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • काँख में निकलने वाला फोड़ा

फ़ारसी ; संज्ञा, विशेषण, स्त्रीलिंग

  • बुरा, खराब 2. दुष्ट, खोटा. 3. अशुभ

बद के कुमाउँनी अर्थ

बद्द

विशेषण

  • उपसर्ग की भाँति बुरा- अर्थक

    उदाहरण
    . बदनाम, बदचलन, बदजबान, बदनसीब, बदपरहेज, बदबू, बदमस्त, बदमाश, बदशगुन।


संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • दे०-बद; कोई भारी वस्तु मिट्टी में गिरने पर होने वाली ध्वनि, पीठ पर थपकी से होने वाली ध्वनि

विशेषण

  • बुरा

बद के गढ़वाली अर्थ

बद्द

विशेषण

  • बुरा, दुष्ट, नीच

Adjective

  • bad, wicked, mean.

बद के बुंदेली अर्थ

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • जाँघ में उठने वाली गिल्टी

बद के ब्रज अर्थ

स्त्रीलिंग

  • बदला; किसी का निश्चित पक्ष

बद के मगही अर्थ

फ़ारसी ; विशेषण

  • बुरा, दुष्ट, नीच; बदमाश, कुकर्मी, दे. 'बदिअल'

क्रिया-विशेषण

  • वास्ते, के लिए, यथा: घरबद

बद के मैथिली अर्थ

विशेषण

  • अधलाह
  • दुष्ट, असाधु, बदमास, मरखाह
  • विप सदा

Adjective

  • bad
  • wicked, naughty

बद के मालवी अर्थ

क्रिया

  • बढ़ना, ऊँचा उठना।

विशेषण

  • बुरा, बदनाम, खराब, दुष्ट, नीच।

बद के हरियाणवी अर्थ

विशेषण

  • बदचलन

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

बेहतर और सरल अनुभव के लिए हिन्दवी डिक्शनरी ऐप

डाउनलोड कीजिए

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा