aa meaning in hindi

ा के हिंदी अर्थ

संज्ञा

  • हिंदी वर्णमाला का दूसरा अक्षर जो 'अ' का दीर्घ रूप है

    उदाहरण
    . आ का प्रयोग विशेषता आदि प्रदान करने के लिए उपसर्ग के रूप में होता है।


  • एक अव्यय जिस का प्रयोग सीमा, अभिव्यत्कि, ईषत् और अतिक्रमण के अर्थों में होता है

    उदाहरण
    . अतिक्रमण— आकालिक = बेमौसम का। . ईषत् (थोड़ा, कुछ)— आपिंगल = कुछ कुछ पीला, आकृष्ण = कुछ काल। . अभिव्याप्ति— आपाताल = पाताल के अंतमार्ग तक, आजीवन- जीवन भर। . सीमा— आसमुद्र = समुद्र तक, आमरण =मरण तक, आजानुबाहु = जानु तक लंबी बाहुवाल, आजन्म = जन्म से।


  • आ पूर्व प्रत्यय के रूप में प्रयुक्त होने वाला वर्ण जो शब्दों के साथ संयुक्त होकर निम्नलिखित विशिष्टताएँ उत्पन्न करता है- (अ) 'तक' या 'पर्यंत', जैसे— आक्षितिज, आकंठ आदि (ब) 'आदि' से'अंत' तक, जैसे— आमरण, आजन्म आदि (स) 'अधिक', 'लगभग' आदि का सूचक, जैसे— आरोहण, आभूषण, आभार आदि
  • कुछ शब्दों में विपरीत होने का अर्थबोधक बनता है, जैसे— आरोग्य, आगमन आदि
  • प्रत्यय के रूप में 'युक्त' और 'वाला' का अर्थ देता है, जैसे— दोमंज़िला, दोमुँहाँ आदि
  • प्रत्यय जो विशेषण तथा संज्ञा के रूप में लगकर स्त्रीलिंग रूप बनाता है, जैसे— शिष्य से शिष्या, कमल से कमला आदि

  • ब्रह्मा, पितामह

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा