aachaarya meaning in hindi
आचार्य के हिंदी अर्थ
विशेषण
- आचरण करने योग्य
संज्ञा, पुल्लिंग
-
उपनयन के समय गायत्री मंत्र का उपदेश करने वाला, गुरु
विशेष
. पाणिनि ने चार प्रकार के शिक्षकों का उल्लेख किया है। आचार्य, प्रवक्ता, श्रोत्रिय, अध्यापक। इनमें आचार्य का स्थान सर्वोच्च था। शिष्य का उपनयन कराने का अधिकार तो आचार्य को ही था। स्वयं आचार्य का काम करने वाली स्त्री आचार्या कहलाती है। आचार्य की पत्नी को आचार्यानी कहते हैं।उदाहरण
. आचार्यजी बच्चे के कान में गायत्री मंत्र कहकर अपने स्थान पर बैठ गए। -
यज्ञ के समय कर्मोपदेशक, पूज्य, पुरोहित
उदाहरण
. आचार्य यज्ञ की वेदी के सामने बैठकर मंत्र पाठ कर रहे हैं। -
किसी महाविद्यालय का प्रधान अधिकारी और अध्यापक, प्रिंसिपल, प्राचार्य
उदाहरण
. अध्यापक और छात्र का संबंध मधुर होना चाहिए। -
वेद पढ़ाने वाला व्यक्ति, वेद का भाष्यकार
उदाहरण
. हमारे आचार्य जी चार बजे सुबह और संध्याकाल में ही पढ़ाते हैं। -
ब्रह्नासूत्र के चार प्रधान भाष्यकार— शंकराचार्य, रामानुज, मध्वाचार्य और वल्लभाचार्य
उदाहरण
. आचार्य ने ब्रह्मसूत्र के गूढ़ रहस्यों को स्पष्ट किया हैं। - किसी शास्त्र या विषय का धुरंधर पंडित या ज्ञाता, शास्त्रीय व्याख्या करने वाला, तात्विक दृष्टि से गुण, दोष का विवेचन करने वाला
-
एक उपाधि
उदाहरण
. श्री रामचंद्र शुक्ल, हज़ारीप्रसाद आदि को आचार्य की उपाधि से सम्मानित किया गया है।
आचार्य के पर्यायवाची शब्द
संपूर्ण देखिएआचार्य के तुकांत शब्द
संपूर्ण देखिएआचार्य के यौगिक शब्द
संपूर्ण देखिएआचार्य के अँग्रेज़ी अर्थ
Noun, Masculine
- a teacher, preceptor
- professor
- founder or leader (of a school of thought)
- an initiator
- hence आचार्यत्व (nm)
आचार्य के मैथिली अर्थ
संज्ञा
- गुरु, अध्यापक
- धार्मिक ग्रन्थक व्याख्याकार
Noun
- guru, preceptor, professor.
- exponent.
अन्य भारतीय भाषाओं में आचार्य के समान शब्द
पंजाबी अर्थ :
आचारीआ - ਆਚਾਰੀਆ
प्रोफैसर - ਪ੍ਰੋਫੈਸਰ
विभाग मुखी - ਵਿਭਾਗ ਮੁਖੀ
गुजराती अर्थ :
आचार्य - આચાર્ય
मुख्य शिक्षक - મુખ્ય શિક્ષક
विद्वान - વિદ્વાન
उर्दू अर्थ :
उस्ताद - استاد
प्रोफ़ैसर - پروفیسر
अल्लामा - علامہ
कोंकणी अर्थ :
आचार्य
गुरु
शिक्षक
विभाग प्रमुख
मुखेली
विद्वान
सब्सक्राइब कीजिए
आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।
क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा