aakshep meaning in hindi
आक्षेप के हिंदी अर्थ
संज्ञा, पुल्लिंग
-
अपवाद या इलज़ाम लगाना, आरोप, दोष लगाना, दोषारोपण, लांछन
उदाहरण
. इस आक्षेप से बचने का क्या उपाय है। -
किसी वस्तु को फेंकने की क्रिया, फेंकना, गिराना
उदाहरण
. वनवासी अस्त्र-आक्षेपण में निपुण होते हैं। -
किसी पर लगने या लगाया जाने वाला दोष, कटुक्ति, निंदा, ताना, उछालना
उदाहरण
. उस लेख में बहुत लोगों पर आक्षेप किया गया है। . वह बात-बात पर आक्षेप लगाता है। -
एक रोग जिसमें रोगी के अंग में कँपकँपी होती है, यह वातरोग का एक भेद है
उदाहरण
. आक्षेप में शरीर काँपता है। -
ध्वनि, व्यंग्य
विशेष
. अग्निपुराण के अनुसार यह ध्वनि का पर्याय है, पर अन्य अलंकारियों ने इसमें कुछ विशेषता बतलाई है अर्थात जिस ध्वनि की सूचना निषेधात्मक वर्णन द्वारा मिले, उसे आक्षेप कहना चाहिए।उदाहरण
. दर्शन दे मोहि चंद ना, दर्शन को नहिं काम। निरख्यो तब प्यारी बदन, नवल अमल अभिराम। - किसी को उसके द्वारा किए हुए अनुचित या अशोभनीय व्यवहार का उसे स्पष्ट किंतु कटु शब्दों में स्मरण कराकर लज्जित करने या किसी को दुखी करने के लिए कही जाने वाली कोई व्यंगपूर्ण बात
-
किसी वर्णन में न दी हुई प्रासंगिक बात को ऊपर से जोड़ना, शब्दों द्वारा न कही हुई बात को अपनी ओर से लगाना, अध्याहार
उदाहरण
. मुक्तक में जहाँ नायक-नायिका का चित्रण नहीं होता वहाँ उनका ग्रहण आक्षेप द्वारा होता है। - निधि
- आपत्ति, संदेह
- धड़कन
- स्तब्धता
- पोतना, लगाना
- पहुँच (बाण की)
- अपवाद
- संकेत
- निर्देश
आक्षेप के पर्यायवाची शब्द
संपूर्ण देखिएआक्षेप के तुकांत शब्द
संपूर्ण देखिएआक्षेप के अँग्रेज़ी अर्थ
Noun, Masculine
- allegation
- accusation, invective
- charge
आक्षेप के ब्रज अर्थ
संज्ञा, पुल्लिंग
- दूर हटाना या फेंकना
- किसी के ऊपर कुछ गिरना या गिराना
- व्यंग्यपूर्ण दोषारोपण
-
साहित्य में एक अर्थालंकार
उदाहरण
. सु आक्षेप जहँ विधि प्रगट दुर्यो निषेध बखान। - एक वात रोग जिसमें हाथ-पैर रह-रह कर ऐंठते और काँपते हैं
आक्षेप के मैथिली अर्थ
संज्ञा
- दोषारोपण, निंदा
Noun
- aspersion, blame.
अन्य भारतीय भाषाओं में आक्षेप के समान शब्द
पंजाबी अर्थ :
तोहमत - ਤੋਹਮਤ
गुजराती अर्थ :
आक्षेप - આક્ષેપ
आरोप - આરોપ
उर्दू अर्थ :
तोहमत - تہمت
बोहतान - بہتان
कोंकणी अर्थ :
आक्षेप
सब्सक्राइब कीजिए
आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।
बेहतर और सरल अनुभव के लिए हिन्दवी डिक्शनरी ऐप
डाउनलोड कीजिएक्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा