aa.ntar meaning in hindi
आँतर के हिंदी अर्थ
संज्ञा, पुल्लिंग
- 
                                                                        खेत का उतना भाग जितना एक बार जोतने के लिए घेर लिया जाता है
                                                                                उदाहरण 
 . किसान आँतर के ढेले फोड़ रहा है।
- 
                                                                        पान के भीटे के भीतर की क्यारियों के बीच का स्थान जो आने-जाने के लिए रहता है, पासा
                                                                                उदाहरण 
 . तंबोली आँतर पर खड़े होकर पान तोड़ रहा था।
- 
                                                                        (जुलाहे) कपड़े के ताने में दोनों सिरों की खूँटियों के बीच की दो लकड़ियाँ जो थोड़ी-थोड़ी दूर पर साँथी अलग करने के लिए गाड़ दी जाती हैं 
                                                                                उदाहरण 
 . आँतर में दरार पड़ गई है।
- 
                                                                        भिन्नता, अंतर
                                                                                उदाहरण 
 . जीव ब्रह्म आँतर नहिं कोय। एकै रुप सर्वघट होय।
- 
                                                                        दूरी, फ़ासला
                                                                                उदाहरण 
 . आँतर जनु हो तोहार। तेंदुर का उर हार।
संज्ञा, पुल्लिंग
- खेत का उतना भाग जितना एक बार जोतने के लिए घेर लिया जाता है
आँतर के तुकांत शब्द
संपूर्ण देखिएआँतर के अवधी अर्थ
संज्ञा, पुल्लिंग
- अंतर, दूरी
आँतर के कुमाउँनी अर्थ
संज्ञा, पुल्लिंग
- खेत जोतने में दो सियों की बीच की छूटी बिना जुती हुई जगहें
आँतर के बज्जिका अर्थ
संज्ञा, पुल्लिंग
- हल से एक बार जोतने के लिए घेरा जाने वाला अंश
आँतर के बुंदेली अर्थ
संज्ञा, पुल्लिंग
- जोते समय बीच-बीच में ज़मीन छूट जाना, हल के जोतते समय कूडी के बीच छूट जाने वाला बिना जुता भाग
आँतर के ब्रज अर्थ
संज्ञा, पुल्लिंग
- खेत का उतना भाग जितना एक बार जोतने के लिए घेर लिया जाता है
- पान के भीटे के भीतर की क्यारियों के बीच का स्थान जो आने-जाने के लिए रहता है, पासा
- ताने में दोनों सिरों की खूँटियों के बीच की दो लकड़ियाँ जो थोड़ी-थोड़ी दूर पर साँथी अलग करने के लिए गाढ़ी जाती हैं
- भिन्नता, अंतर
आँतर के भोजपुरी अर्थ
संज्ञा, पुल्लिंग
- 
                                                                        खेत जोतते समय बैल के एक बार घूम सकने लायक़ स्थान
                                                                                उदाहरण 
 . एक आँतर जोतके दोसर आँतर हरवाह के धरे के चाहीं।
Noun, Masculine
- enough space for a bullock to turn while ploughing.
आँतर के मगही अर्थ
संज्ञा, पुल्लिंग
- खेत की जुताई के समय छूटी जगह, पाह
आँतर के मैथिली अर्थ
संज्ञा, पुल्लिंग
- खेत का उतना भाग जितना एक बार जोतने के लिए घेर लिया जाता है
Noun, Masculine
- space in between, spl carved out for ploughing etc
सब्सक्राइब कीजिए
आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।
बेहतर और सरल अनुभव के लिए हिन्दवी डिक्शनरी ऐप
डाउनलोड कीजिएक्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा
