आरसी

आरसी के अर्थ :

आरसी के हिंदी अर्थ

संस्कृत ; संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • शीशा, आईना, दर्पण, वह शीशा जिसमें मुँह आदि देखते हैं

    उदाहरण
    . कुछ लड़कियाँ अपने पर्स में आरसी रखती हैं। . कहा कुसुम, कह कौमुदी, कितक आरसी जोति। जाकी उजराई लखे, आँखि ऊजरी होति।

  • एक गहना जिसे स्त्रियाँ दाहिने हाथ के अँगूठे में पहनती हैं, यह एक प्रकार का छल्ला है जिसके ऊपर एक कटोरी होती है जिसमें शीशा जड़ा होता है, वह अँगूठी जिसमें शीशा जड़ा हो

    उदाहरण
    . कर मुँदरी की आरसी, प्रतिबिंबित प्यौ पाइ। पीठि दियौं निधरक लखै, इकटक डीठि लगाइ। . सीता अपने हाथ की अनामिका में पहनी हुई आरसी को बार-बार निहार रही थी।

आरसी के पर्यायवाची शब्द

संपूर्ण देखिए

आरसी के अँग्रेज़ी अर्थ

Noun, Feminine

  • a mirror, looking glass

आरसी के अंगिका अर्थ

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • अंगूठी का नगीना

आरसी के कन्नौजी अर्थ

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • अँगूठे में पहनने वाला गहना. 2. दर्पण

आरसी के गढ़वाली अर्थ

आर्सी

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • स्त्रियों के अंगूठे की छोटी सी आयनेदार अंगूठी

Noun, Feminine

  • a mirror-set ring worn by women on their thumb.

आरसी के बुंदेली अर्थ

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • प्रायः गोलाकार का छोटा आईना

आरसी के ब्रज अर्थ

आरसी के भोजपुरी अर्थ

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • मछली पकड़ने के लिए बाँस की कमाचियों का बना छोटे से डिब्बेनुमा उपकरण;

    उदाहरण
    . आरसी में मछरी पकड़ल जाला।

Noun, Feminine

  • small box-type implement to catch fish.

आरसी के मगही अर्थ

हिंदी ; संज्ञा

  • दर्पण, आईना, आकृति को प्रतिबिंबित करने वाला शीशा; मछली पकड़ने की एक प्रकार की टोकरी

आरसी के मैथिली अर्थ

आरसी के मालवी अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • शीशा, काँच

आरसी के हरियाणवी अर्थ

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • वह अँगूठी जिसे स्त्रियाँ दाहिने हाथ के अँगूठे में पहनती हैं और जिसमें छोटा-सा आइना जड़ा होता है

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

बेहतर और सरल अनुभव के लिए हिन्दवी डिक्शनरी ऐप

डाउनलोड कीजिए

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा