aashraya meaning in hindi
आश्रय के हिंदी अर्थ
संज्ञा, पुल्लिंग
- 
                                                                        वह जिसका सहारा लेकर या जिसके आसरे पर रहा जाय, अवलंब, सहारा
                                                                                उदाहरण 
 . छत खभों के आश्रय पर है।
- 
                                                                        वह वस्तु जिसके सहारे पर कोई वस्तु हो, जिस पर कोई दूसरी चीज़ खड़ी या टिकी रहती हो, आधार वस्तु, आधार
                                                                                उदाहरण 
 . किसी भी चीज़ का आश्रय मज़बूत होना चाहिए।
- 
                                                                        शरण, पनाह, संरक्षण
                                                                                उदाहरण 
 . राजा ने उसको अपने यहाँ आश्रय दिया। . वह चारों ओर मारा मारा फिरता है, उसे आश्रय नहीं मिलता।
- 
                                                                        जीवन निर्वाह का हेतु, भरोसा  
                                                                                उदाहरण 
 . हमें तुम्हारा ही आश्रय है कि और किसी का नहीं।
- राजाओं के छह गुणों में से एक
- घर, मकान, ठिकाना
- 
                                                                        कोई ऐसा पदार्थ या व्यक्ति जिसमें किसी प्रकार के गुण या विशिष्टता का निवास हो या जिसके आधार पर वह गुण या विशेषता ठहरी हो
                                                                                उदाहरण 
 . साहित्य में यदि नायक के प्रेम का वर्णन हो तो नायक को उस प्रेम का आश्रय माना जाएगा और नायिका को उसका आलंबन।
- तरकस, तुणीर
- अभ्यास
- व्याकरण में वह जिसके संबंध में कुछ कहा जाए, व्याकरण में उद्देश्य
- बौद्ध मत से मन और पाँच ज्ञानेंद्रियाँ जिनमें सुख-दुख तथा उनके आधारों की अनुभूति होती है
- सामीप्य, सन्निकटता, सन्निधि
आश्रय के पर्यायवाची शब्द
संपूर्ण देखिएआश्रय के तुकांत शब्द
संपूर्ण देखिएआश्रय के यौगिक शब्द
संपूर्ण देखिएआश्रय के अँग्रेज़ी अर्थ
Noun, Masculine
- shelter, refuge
- patronage
- retreat
- seat
- hence आश्रयदाता a patron
आश्रय के बुंदेली अर्थ
संज्ञा, पुल्लिंग
- सहारा, भरोसा
- पनाह
- सहायता की आशा
आश्रय के ब्रज अर्थ
पुल्लिंग
- आधार
- 
                                                                        अवलंब, सहारा
                                                                                उदाहरण 
 . सु पर्जाय क्रम सों जु इक आश्रय घरे अनेक।
- शरण
आश्रय के मैथिली अर्थ
संज्ञा
- अवलंब
- शरण
- वास
Noun
- shelter, resort, support
अन्य भारतीय भाषाओं में आश्रय के समान शब्द
पंजाबी अर्थ :
आसरा - ਆਸਰਾ
सहारा - ਸਹਾਰਾ
गुजराती अर्थ :
आशरो - આશરો
आश्रय - આશ્રય
शरणुं - શરણું
उर्दू अर्थ :
आसरा - آسرا
पनाह - پناہ
सहारा - سہارا
कोंकणी अर्थ :
आलाशिरो
आश्रय
सब्सक्राइब कीजिए
आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।
बेहतर और सरल अनुभव के लिए हिन्दवी डिक्शनरी ऐप
डाउनलोड कीजिएक्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा
