abhed meaning in hindi
अभेद के हिंदी अर्थ
संज्ञा, पुल्लिंग
- भेद का अभाव, अभिन्नता, एकत्व, एकता
-
एकरूपता, समानता, अनुरूपता
उदाहरण
. अभेद के कारण जुड़वाँ बहनों को पहचानना मुश्किल हो जाता है। -
(काव्यशास्त्र) रूपक अलंकार का एक भेद जिसमें उपमेय में उपमान का ज्यों-का-त्यों आरोप किया जाता है
उदाहरण
. मुखचंद, चरणकमल। . रंभन मंजरि पुच्छ फिरावत मुच्छ उसीरनि की फहरी है। चंदन, कुंद, गुलाबन, आमन सीत सुगंधन की लहरी है। ताल बड़े फणि चक्र प्रवीन जू मित बियोगिनि की कहरी है। आनन ज्वाल गुलाल उड़ावत ब्याल बसंत बड़ो जहरी है। . ये पंक्तियाँ अभेद का अच्छा उदाहरण है।
विशेषण
-
जिसका भेदन या छेदन न हो सके, जिसके भीतर कोई वस्तु न घुस सके, जिसका विभाग न हो सके, जो अलग न हो
उदाहरण
. उनकी अभेद जोड़ी को देख सब मुदित हो जाते हैं। . कवच अभेद बिप्र गुरु पूजा। एहि सम विजय उपाय न दूजा। -
भेदशून्य, एकरूप, समान
उदाहरण
. ब्रह्म जो व्यापक बिरज अज अकल अनीह अभेद।
अभेद के पर्यायवाची शब्द
संपूर्ण देखिएअभेद के तुकांत शब्द
संपूर्ण देखिएअभेद के अँग्रेज़ी अर्थ
Noun, Masculine
- identity, oneness
- hence अभेदता (nf)
अभेद के ब्रज अर्थ
विशेषण, पुल्लिंग
- जिसमें कोई भेद न हो
- जिसके भेद या विभाग न हुए हों
- जिसका आकार या रूप किसी के अनु- रूप, समान या मिलता-जुलता हो
-
भेद का न होना , भेद का अभाव , अभिन्नता
उदाहरण
. अरु जे आहि उपासक तिनहि अभेद बतायो। - अनुरूपता , एकरूपता , समानता
- साहित्य में रूपक अलंकार का एक भेद
अभेद के मैथिली अर्थ
संज्ञा
- तादात्म्य, ऐक्य
Noun
- sameness.
अभेद के हरियाणवी अर्थ
संज्ञा, पुल्लिंग
- अभिन्नता
सब्सक्राइब कीजिए
आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।
बेहतर और सरल अनुभव के लिए हिन्दवी डिक्शनरी ऐप
डाउनलोड कीजिएक्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा