adhikaarii meaning in hindi
अधिकारी के हिंदी अर्थ
संज्ञा, पुल्लिंग
- प्रभु, स्वामी, मालिक
- 
                                                                        वह व्यक्ति जिसे कोई स्वत्व प्राप्त हो, स्वत्वाधारी, हक़दार, दावेदार
                                                                                उदाहरण 
 . पिता के चिता को आग देने का पहला अधिकारी उसका पुत्र होता है।
- 
                                                                        योग्यता या क्षमता रखने वाला व्यक्ति, उपयुक्त पात्र
                                                                                उदाहरण 
 . सब मनुष्य वेदांत के अधिकारी नहीं हैं।
- नाट्यशास्र के अनुसार नाटक का वह पात्र जिससे रूपक का प्रधान फल प्राप्त होता है
- शासक
- विषय का पूर्ण ज्ञाता
- एक जातीय उपाधि
विशेषण
- जिसे कुछ करने या पाने का अधिकार हो
- स्वत्व या क्षमता रखने वाला
- अधिकार युक्त
- अधिकार-संबंधी
- जो किसी बात का औचित्य के विचार से उपयुक्त पात्र हो,जैसे—सम्मान का अधिकारी
- जो ठीक अवस्था में रहने के लिए किसी बात की अपेक्षा रखता हो, जैसे—ताड़ना का अधिकारी
संज्ञा, स्त्रीलिंग
- 
                                                                        अधिकता, बाहुल्य
                                                                                उदाहरण 
 . तरकारी, यामें पानी की अधिकारी। . जेहि काँ आपन हितकर जान्यो दीन्हयों मुख अधिकारी।
- 
                                                                        ज़बर्दस्ती
                                                                                उदाहरण 
 . त्यों पदमाकर मेलि मुठी इत पाइ अकेली करी अधिकारी।
अधिकारी के पर्यायवाची शब्द
संपूर्ण देखिएअधिकारी के तुकांत शब्द
संपूर्ण देखिएअधिकारी के यौगिक शब्द
संपूर्ण देखिएअधिकारी के अवधी अर्थ
संज्ञा, स्त्रीलिंग
- बहुतायत, अधिकता
अधिकारी के ब्रज अर्थ
पुल्लिंग
- 
                                                                        प्रभु, स्वामी, मालिक
                                                                                उदाहरण 
 . दीन-दयाल, अधार सबनि के परम सुजान, अखिल अधिकारी।
- स्वत्वाधिकारी, हक़दार
- 
                                                                        योग्यता रखने वाला व्यक्ति, उपयुक्त पात्र
                                                                                उदाहरण 
 . ऊधो कोऊ नाहिन अधिकारी। ले न जाहु यह जोग आपनो कत तुम होत दुखारी।
- मंदिर में अधिकार प्राप्त प्रमुख व्यक्ति, प्रबंधक
- 
                                                                        अधिक
                                                                                उदाहरण 
 . लोचन ललित, कपोलनि काजर, छवि उपजति अधिकारी।
अधिकारी के मैथिली अर्थ
संज्ञा, पुल्लिंग
- अफ़सर, हाकिम, शासक
Noun, Masculine
- officer, one vested with authority, official
सब्सक्राइब कीजिए
आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।
बेहतर और सरल अनुभव के लिए हिन्दवी डिक्शनरी ऐप
डाउनलोड कीजिएक्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा
