अखरोट

अखरोट के अर्थ :

अखरोट के बुंदेली अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • एक प्रसिद्ध वृक्ष का छोटा गोलफल जिसकी गिनती मेवों में होती है

अखरोट के अँग्रेज़ी अर्थ

Noun, Masculine

  • a walnut

अखरोट के हिंदी अर्थ

हिंदी ; संज्ञा, पुल्लिंग

  • देखिए : 'अखरावट'

    उदाहरण
    . पुणजै, सुध अखरोट पिण औ दस दोष अगाध।


संस्कृत ; संज्ञा, पुल्लिंग

  • एक बहुत ऊँचा पेड़ जो हिमालय पर भूटान से लेकर कश्मीर और अफ़गानिस्तान तक होता है।

    विशेष
    . खासिया की पहाड़ियों तथा अन्य स्थानों पर भी यह लगाया जाता है। इसकी लकड़ी बहुत ही अच्छी, मज़बूत और भूरे रंग की होती है और उस पर बहुत सुंदर धारियाँ पड़ी होती है। इसकी मेज़, कुरसी, बंदूक के कुंदे, संदूक आदि बनते है। इसकी छाल रंगने और दवा के काम में भी आती है। इसका फल अंड़ाकार, बहेड़े के समान होता है। सूखने पर इसका छिलका बहुत कड़ा हो जाता है जिसके भीतर से टेड़ा मेड़ा गूदा व मीठी गरी निकलती है। गदे में तेल भी बहुत निकलता है। डंठल और पत्तियों को गाय बैल खाता है। अखरोट बहुत गर्म होता है।

  • एक फल जिसकी गिनती मेवों में होती है

    उदाहरण
    . अख़रोट के ऊपर का छिल्का कड़ा होता है ।

  • एक फलदार ऊँचा पेड़ जिसके फल मेवा के अंतर्गत आते हैं

    उदाहरण
    . यह अखरोट का बगीचा है ।

  • एक पर्वतीय वृक्ष तथा उसका फल जिसकी गिनती मेवों में होती है, अक्षरोट

    उदाहरण
    . यह अखरोट का बग़ीचा है।

  • एक प्रसिद्ध वृक्ष जो भूटान से अफ गानिस्तान तक होता है, २ उक्त वृक्ष का छोटा गोल फल जिसकी गिनती मेवों में होती है, (वॉलनट) अक्षाट या बहुत कम लगे, भूख बन्द करनेवाला

अखरोट के तुकांत शब्द

संपूर्ण देखिए

अखरोट के अंगिका अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • मेवा, सुखा फल

अखरोट के कन्नौजी अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • एक प्रसिद्ध मेवा और उसका पेड़

अखरोट के ब्रज अर्थ

पुल्लिंग

  • एक फल विशेष जिसकी गणना मेवा में होती है , एक बहुत ऊँचा पेड़ जो हिमालय पर भूटान से लेकर कश्मीर और अफगानिस्तान तक होता है , इसका फल अंडाकार बहेड़े के समान होता है , सूखने पर इसके भीतर टेढ़ा-मेढ़ा गूदा व मीठी गरी निकलती है

अखरोट के मैथिली अर्थ

अकरोठ

संज्ञा

  • एक मेवा, अकरोट

Noun

  • walnut

अखरोट के मालवी अर्थ

  • एक मेवा।

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

बेहतर और सरल अनुभव के लिए हिन्दवी डिक्शनरी ऐप

डाउनलोड कीजिए

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा