aruN meaning in hindi
अरुण के हिंदी अर्थ
विशेषण
- लाल रंग का, लाल, रक्त
संज्ञा, पुल्लिंग
- सूर्य
- 
                                                                        धर्म-ग्रंथों के अनुसार एक देवता जो सूर्य के सारथी हैं, सूर्य का सारथी
                                                                                उदाहरण 
 . अरुण कश्यप मुनि के पुत्र हैं।
- गुड़
- 
                                                                        ललाई जो संध्या के समय पश्चिम मे दिखलाई पड़ती है, सांध्य की लालिमा
                                                                                उदाहरण 
 . अरुण की यह आभा मुग्ध करने वाली है।
- एक दानव का नाम
- 
                                                                        एक प्रकार का कुष्ठ रोग जिसमें शरीर का चमड़ा लाल हो जाता है
                                                                                उदाहरण 
 . उनका अरुण अब ठीक होने लगा है।
- पुन्नाग नामक वृक्ष
- गहरा लाल रंग
- 
                                                                        तिलक लगाने का प्रसिद्ध लाल चूर्ण जिसका उपयोग धार्मिक अनुष्ठानों में होता है, कुंकुम
                                                                                उदाहरण 
 . वह प्रतिदिन अरुण, चंदन आदि से प्रभु का पूजन करता है।
- 
                                                                        एक प्रकार का लाल रंग या चूर्ण जिसे हिंदू सुहागिनें माँग में भरती हैं, सिंदूर
                                                                                उदाहरण 
 . आधुनिक युग में कुछ शहरी विवाहिताएँ सिंदूर लगाना पसंद नहीं करतीं।
- एक देश
- 
                                                                        बारह आदित्यों में से एक जिसका प्रकाश माघ महीनें में रहता है, बारह सूर्यो में से एक सूर्य, माघ महिने का सूर्य
                                                                                उदाहरण 
 . अरुण की तपिश सुखद होती है।
- 
                                                                        एक आचार्य का नाम जो उद्दालक ऋषि के पिता थे
                                                                                उदाहरण 
 . उसने आचार्य अरुण से शिक्षा प्राप्त की थी।
- एक ज़हरीला क्षुद्र जंतु
- 
                                                                        एक झील जो हिमालय के इस पार है
                                                                                विशेष 
 . इनकी चोटियाँ चँवर की सी होती हैं। ये कृष्ण अरुण वर्ण के होते हैं। इनका फल अनिष्ट है। ये संख्या में 77 हैं और वायुपुत्र भी कहलाते हैं।उदाहरण 
 . यात्री अरुण के किनारे सुस्ताने लगे।
- सोना, स्वर्ण
- 
                                                                        एक प्रकार का पुच्छल तारा
                                                                                उदाहरण 
 . अरुण की संख्या सतहत्तर है और इन्हें वायुपुत्र भी कहते हैं।
- तिलक लगाने का प्रसिद्ध लाल चूर्ण जिसका उपयोग धार्मिक अनुष्ठानों में होता है
- 
                                                                        वह पुच्छलतारा जिसकी शिखा चंवर के समान होती है
                                                                                उदाहरण 
 . अरुण की संख्या सतहत्तर है और इन्हें वायुपुत्र भी कहते हैं ।
- सौरमंडल के नव ग्रहों में से एक
अरुण के पर्यायवाची शब्द
संपूर्ण देखिएअरुण के तुकांत शब्द
संपूर्ण देखिएअरुण के यौगिक शब्द
संपूर्ण देखिएअरुण के ब्रज अर्थ
अरुन
विशेषण
- लाल रंग का, रक्त वर्ण का, सुर्ख़
संज्ञा, पुल्लिंग
- सूर्य
- सूर्य का सारथी
- गुड़
- ललाई जो संध्या के समय पश्चिम में दिखलाई पड़ती है
- एक दानव का नाम
- एक प्रकार का कुष्ठ रोग
- पुन्नाग वृक्ष
- गहरा लाल रंग
- कुंकुम
- सिन्दूर
- एक देश
- बारह सूर्यों में से एक सूर्य, माघ महीने का सूर्य
- आचार्य का नाम जो उद्दालक ऋषि के पिता थे
- ज़हरीला क्षुद्र जंतु
- झील जो हिमालय के इस पार है
- सोना, स्वर्ण
- एक प्रकार का पुच्छल तारा
- सूर्य
- सूर्य का सारथी
- गुड़
- ललाई जो संध्या के समय पश्चिम में दिखलाई पड़ती है
- एक दानव का नाम
- एक प्रकार का कुष्ठ रोग
- पुन्नाग वृक्ष
- गहरा लाल रंग
- कुंकुम
- सिन्दूर
- एक देश
- बारह सूर्यों में से एक सूर्य, माघ महीने का सूर्य
- आचार्य का नाम जो उद्दालक ऋषि के पिता थे
- ज़हरीला क्षुद्र जंतु
- झील जो हिमालय के इस पार है
- सोना, स्वर्ण
- एक प्रकार का पुच्छल तारा
अरुण के मैथिली अर्थ
विशेषण
- लाल
संज्ञा, पुल्लिंग
- एक देवता
Adjective
- red
Noun, Masculine
- a deity, the charioteer of the Sungod personifying morning reddish light
अन्य भारतीय भाषाओं में अरुण के समान शब्द
पंजाबी अर्थ :
सूहा - ਸੂਹਾ
लाल - ਲਾਲ
सुरख - ਸੁਰਖ
सूरज - ਸੂਰਜ
गुजराती अर्थ :
अरुण - અરુણ
लाल चट्टक रंग - લાલ ચટ્ટક રંગ
सूर्य - સૂર્ય
उर्दू अर्थ :
सुर्ख़ - سرخ
सुर्ख़ रंग - سرخ رنگ
सूरज - سورج
कोंकणी अर्थ :
अरूण
तांबसार रंग
सूर्य
सब्सक्राइब कीजिए
आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।
बेहतर और सरल अनुभव के लिए हिन्दवी डिक्शनरी ऐप
डाउनलोड कीजिएक्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा
