ath meaning in hindi
अथ के हिंदी अर्थ
अव्यय
- एक मंगलसुचक शब्द जिससे प्राचीन काल में लोग किसी ग्रंथ या लेख का आरंभ करते थे, जैसे—(क) 'अथतो धर्म व्याख्यास्याम:', —वैशोषिक, [ख] 'आथातो ब्रह्माजिज्ञासा', —ब्रह्मासूत्र, पीछे से यह ग्रंथ के आरंभ में उसके नाम के पहले लिखा जाने लगा, जैसे—'अथ विनयपत्रिका लिख्यते'
- कथन, लेख आदि के आरंभ में आने वाला मंगल सूचक शब्द
- अब
- आरंभ; शुरुआत
- अनंतर, तदनंतर
- अनंतर
- इसी समय या इस वक़्त या इस क्षण में
- किसी बताए या संदर्भित समय के उपरांत के समय में या बाद में
अथ के पर्यायवाची शब्द
संपूर्ण देखिएअथ के तुकांत शब्द
संपूर्ण देखिएअथ के यौगिक शब्द
संपूर्ण देखिएअथ के कुमाउँनी अर्थ
अव्यय
- कुमाऊँ ने प्राचीन परम्परा के अनुसार किसी रचना को आरम्भ करने के लिए मंगलसूचक शब्द, 'अथ' और अन्तिम शब्द 'इति' होता था
अथ के ब्रज अर्थ
अव्यय
- ग्रन्थारम्भ में प्रयुक्त होने वाला शब्द , इसका विलोम ‘इति' है जो ग्रन्थ के अन्त में प्रयुक्त होता है
- पश्चात् , तदनन्तर
- अब
अकर्मक क्रिया
-
अस्त होना, डूबना
उदाहरण
. चहुँ-फल-भवन, गह्यौ, सारंग-रिपु-बाजि धरा - कम होना
-
समाप्त हो जाना
उदाहरण
. अथए नछत्र ससि, अथई न तेरी रिस ।
अथ के मगही अर्थ
अव्यय
- एक मंगल सूचक शब्द; इसके बाद, अब , अथ से इति ले-क्रिवि. आद्योपांत, आरंभ से अंत तक
अथ के मैथिली अर्थ
क्रिया-विशेषण, आलंकारिक
- आब, अतःपर
Adverb, Classical
- Denotes begining.
सब्सक्राइब कीजिए
आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।
बेहतर और सरल अनुभव के लिए हिन्दवी डिक्शनरी ऐप
डाउनलोड कीजिएक्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा