athaah meaning in hindi
अथाह के हिंदी अर्थ
विशेषण
- 
                                                                        जिसकी थाह नहो, जिसकी गहराई का अंत न हो या गहराई न नापी जा सके, अत्यंत गहरा, बहूत गहरा, अगाध
                                                                                उदाहरण 
 . समुद्र की अथाह जलराशि। . फै़सल के पास अथाह संपत्ति है। . यहाँ अथाह जल है।
- 
                                                                        जिसका कोई पार या अंत न पा सके, जिसका अनुमान न लगाया जा सके, जिसका अंदाज़ा न हो सके, अपरिमित, अपार, बहुत अधिक
                                                                                उदाहरण 
 . वह अथाह दुखों से घिरा हुआ है।
- 
                                                                        जिसकी गहराई या थाह का पता न चले
                                                                                उदाहरण 
 . अथाह सागर में कई अनमोल रत्न छिपे हैं। . पंडित सुनील का ज्ञान अथाह है।
- 
                                                                        गंभीर, गूढ़, समझ में न आने योग्य, कठिन
                                                                                उदाहरण 
 . करै नित्य जप होम औ जानत वेद अथाह। रमणी ह्रदय अथाह जो न दिखलाई पड़ता।
संज्ञा, पुल्लिंग
- गहराई, गड्ढा, जलाशय
- 
                                                                        समुद्र
                                                                                उदाहरण 
 . वा मुख के फिर मिलन को, आस रही कछु नाहिं। परे मनोरथ जाय मम अब अथाह के माहिं।
अथाह के पर्यायवाची शब्द
संपूर्ण देखिएअथाह के तुकांत शब्द
संपूर्ण देखिएअथाह से संबंधित मुहावरे
अथाह के अँग्रेज़ी अर्थ
Adjective
- unfathomable, bottomless
- very deep
अथाह के अंगिका अर्थ
विशेषण
- अपार, अतिगूढ़, अगाध
अथाह के अवधी अर्थ
विशेषण
- अथाह
अथाह के कन्नौजी अर्थ
विशेषण
- जिसकी थाह या गहराई का पता न चल सके
- गम्भीर, गूढ़
अथाह के बज्जिका अर्थ
विशेषण
- जिसकी थाह न हो
अथाह के बुंदेली अर्थ
संज्ञा, पुल्लिंग
- 
                                                                        बैठने की सार्वजनिक जगह, जमाव
                                                                                उदाहरण 
 . उदा. कहे पद्माकर अथाइन कोत जितनी।
अथाह के ब्रज अर्थ
विशेषण, पुल्लिंग
- 
                                                                        जिसकी थाह न मिले, अगाध, गहरा
                                                                                उदाहरण 
 . मन-कृत-दोष अथाह तरंगिनि।
- अपरिमित, अपार, बहुत अधिक
- समझ में न आने योग्य, गम्भीर, गूढ़
- गहराई
- गड्ढा, जलाशय
अथाह के मगही अर्थ
विशेषण
- जिसकी थाह न हो, बहुत गहरा, अगाध, गूढ़
अथाह के मैथिली अर्थ
विशेषण
- अगाध
Adjective
- unfathormable, very deep.
सब्सक्राइब कीजिए
आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।
बेहतर और सरल अनुभव के लिए हिन्दवी डिक्शनरी ऐप
डाउनलोड कीजिएक्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा
