baa.nh meaning in hindi
बाँह के हिंदी अर्थ
संज्ञा, स्त्रीलिंग
- कंधे से निकलकर दंड के रूप में गया हुआ, अंग जिसके छोर पर हथेली या पंजा लगा होता है, भुजा, हाथ, बाहु, बाज़ू
-
बल, शक्ति, भुजबल
उदाहरण
. मैन महीप सिँगार पुरी निज बाँह बसाई है मध्य ससी के। - सहायक, मददगार
-
भरोसा, आसरा, सहारा, शरण
उदाहरण
. तेरी बाँह बसत बिसोक कपाल सब, तेरो नाम लिए रहै आरति न काहु की। . तिनकी न काम सकै चाँपि छाँह। तुलसी जे बसें रघुबीर बाँह। -
एक प्रकार की कसरत जो दो आदमी मिलकर करते हैं
विशेष
. इसमें बारी बारी से हर एक आदमी अपनी बाँह दूसरे के कंधे पर रखता है और उसे अपनी बाँह के ज़ोर से वहाँ से हटाता है। इससे बाहों पर ज़ोर पड़ता है और उसमें बल आता है। -
कुरते, कमीज़, अंगे, कोट आदि में लगा हुआ वह मोहरीदार टुकड़ा जिसमें बाँह डाली जाती है, आस्तीन
उदाहरण
. इस कुरते की बाँह छोटी हो गई है।
संज्ञा, पुल्लिंग
- देखिए : 'बाह' या 'बाही'
बाँह के पर्यायवाची शब्द
संपूर्ण देखिएबाँह के तुकांत शब्द
संपूर्ण देखिएबाँह के अँग्रेज़ी अर्थ
Noun, Feminine
- an arm
- a sleeve
बाँह के अवधी अर्थ
बाँहिं
संज्ञा, स्त्रीलिंग
- हाथ
- एक बार की जुताई
बाँह के कन्नौजी अर्थ
संज्ञा, स्त्रीलिंग
- हाथ का कंधे से लेकर हथेली तक का भाग, बाहु, भुजा
बाँह के बघेली अर्थ
संज्ञा, पुल्लिंग
- भुजा
- सगा भाई
- नाड़ी
बाँह के बज्जिका अर्थ
संज्ञा
- बाँह
बाँह के ब्रज अर्थ
बाँही, बाँहि
संज्ञा, स्त्रीलिंग
-
भुजा, बाहु
उदाहरण
. ऐसी तुमहि न बूझिए, अटकि रहत गहि बांहि।
बाँह के मैथिली अर्थ
संज्ञा
- बाँहि
- सोनार का एक साँचा
Noun
- arm.
- a mould/matrix of gold smith.
बाँह के हरियाणवी अर्थ
संज्ञा, स्त्रीलिंग
- भुजा
- कमीज़ की बाजू
- शक्ति
विशेषण
- सहारा
- सहायक
सब्सक्राइब कीजिए
आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।
बेहतर और सरल अनुभव के लिए हिन्दवी डिक्शनरी ऐप
डाउनलोड कीजिएक्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा