बहर

बहर के अर्थ :

बहर के हिंदी अर्थ

हिंदी ; क्रिया-विशेषण

  • देखिए: 'बाहर'

    उदाहरण
    . दरिया गुर दरियाव की, साध चहूँ दिस नहर। संग रहै सोई पिए, नहिं फिरै तृषाया बहर।


अरबी ; संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • छंद, वृत्त

    विशेष
    . छंद को उर्दू में बहर कहते हैं। मशहूर बहरें कुल उन्नीस हैं। उनमें से कुल पांच बहरें ख़ास अरबी के लिए हैं। बाकी अरबी और फ़ारसी दोनों में काम देती हैं।

    उदाहरण
    . काम कामिनी तै ललित केलि कला कमनीय। रंग भरी राजत रवन बहर बनी रवनीय।


अरबी ; संज्ञा, पुल्लिंग

  • पंक, कर्दम, कीचड़

    उदाहरण
    . एक लरत गिरत घुंमत घटत भटक, नट्ट मंडिय बहर।

  • समुद्र, सागर

    उदाहरण
    . बहर रूप सम भृप रूप अनभूत सँचारिय।

बहर के यौगिक शब्द

संपूर्ण देखिए

बहर के मगही अर्थ

संज्ञा

  • बिना डांड़-पतवार की नाव, बड़ी नाव जो फट्ठी, लकड़ी, मिट्टी आदि से पटी होती है, नदी आदि की धारा में बहाकर या रस्सी से खींच कर ले जाई जाने वाली नाव

क्रिया-विशेषण

  • बाहर

बहर के हरियाणवी अर्थ

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • गाने की लय या टेक
  • किसी व्यक्ति से मिलती-जुलती ध्वनि या आवाज़ - तू बोल्ले सै तै तेरे पै तेरे बाब्बू किसी बहर आवै सै

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

बेहतर और सरल अनुभव के लिए हिन्दवी डिक्शनरी ऐप

डाउनलोड कीजिए

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा