bananaa meaning in hindi
बनना के हिंदी अर्थ
अकर्मक क्रिया
- सामग्री की उचित योजना द्वारा प्रस्तुत होना , तैयार होना , रचा जाना , जैसे, सड़क बनना, मकान बनना, संदूक बनना
- किसी पदार्थ का ऐसे रूप में आना जिसमें वह व्यवहार में आ सके , काम में आने योग्य होना , जैसे,—रसोई बनना, रोटी बनना
- ठीक दशा या रूप में आना , जैसा चाहिए वैसा होना , जैसे, अनाज बनना, हजामत बनना
- किसी एक पदार्थ का रूप परिवर्तित करके दूसरा पदार्थ हो जाना , फेरफार या और वस्तुओं के मेल से एक वस्तु का दूसरी वस्तु के रूप में हो जाना , जैसे, चीनी से शर्बत बनना
- किसी दूसरे प्रकार का भाव या संबंध रखनेवाला हो जाना , जैसे, शत्रु का मित्र बनना
- खोई विशेष पद, मर्यादा या आधिकार प्राप्त करना , जैसे अध्यक्ष बनना, मंत्री बनना , निरीक्षक बनना
- अच्छी या उन्नत दशा में पहुँचना , धनीमानी हो जाना , जैसे, वे देखते देखते बन गए
- वसूल होना , प्राप्त होना , मिलना , जैसे,—अब इस आलमारी के पाँच रुपए बन जायेगे ९
- समाप्त होना , पूरा होना , जैसे—अब यह तसवीर बन गई
- आविष्कार होना , ईजाद होना , निकलना , जैसे—आजकल कई नई तरह के टाइपराइटर बने हैं
- मरम्मत होना , दुरुस्त होना , जैसे,—उनके यहाँ घड़ियाँ भी बनती है ओर बाइसिकलें भी
-
संभव होना , हो सकना , जैसे,—जिस तरह बने, यह काम आज ही कर डालो
उदाहरण
. बनै न बरनत बनी बराता । - आपस में निभना , पटना , मित्रभाव होना , जैसे—आजकल उन लोगों में खूब बनती है
- अच्छा, सुंदर या स्वादिष्ट होना , जैसे—रँगने से यह मकान बन गया
- सुयोग मिलना , सुअवसर मिलना जैसे—जब दो आजमियों में लड़ाई होती है, तब तीसरे की ही बनती है , संयो॰ क्रि॰—आना , —पड़ना
- स्वरूप धारण करना , जैसे,—थिएटर में बहुत अच्छा अफीमची बनता है
- मूर्ख ठहरना , उपहासास्पद होना , जैसे,—आज तो तुम खूब बने
- अपने आपको आधिक योग्य, गंभीर अथवा उच्च प्रमाणित करना , महत्व की ऐसी मुद्रा धारण करना जो वास्तविक न हो , जैसे,— वह छोकरा हम लोगों के सामने भी बनता है , संयो॰ क्रि॰—जाना
- खूव सिंगार करना , सजना , सजावट करना
बनना के तुकांत शब्द
संपूर्ण देखिएबनना के यौगिक शब्द
संपूर्ण देखिएबनना से संबंधित मुहावरे
बनना के अंगिका अर्थ
क्रिया
- रचा जाना, तैयार होना, आपस में मित्रता होना, अच्छा अवसर प्राप्त होना, स्वरूप धारण करना, मूर्ख ठहरना
बनना के हरियाणवी अर्थ
बणणा
अकर्मक क्रिया
- बन ठन कर रहना
- झूठा व्यवहार प्रदर्शित करना
- चिना जाना
- काम बनना
- किसी वस्तु का ढलना या तैयार होना
सकर्मक क्रिया
- बुनना
- ऊन आदि से बुनाई करना
- मकड़ी द्वारा जाला बुना जाना
अकर्मक क्रिया
- दे. बणणा
सब्सक्राइब कीजिए
आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।
बेहतर और सरल अनुभव के लिए हिन्दवी डिक्शनरी ऐप
डाउनलोड कीजिएक्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा