बर

बर के अर्थ :

बर के हिंदी अर्थ

संस्कृत ; संज्ञा, पुल्लिंग

  • वह जिसका विवाह होता हो , दूल्हा , दे॰ 'वर'

    उदाहरण
    . बर अस बधू आप जब जाने रुक्मिनि करत बधाई । . जद्यपि बर अनेक जग माँहीं । एहि कँह सिव तजि दूसर नाहीं ।

  • वह आशीर्वाद सूचक वचन जो किसी की प्रार्थना पूरी करने के लिये कहा जाय , दे॰ 'वर'

    उदाहरण
    . यह बर माँग्यो दियो न काहू । तुम मम मन ते कहूँ न जाहू ।

  • वट वृक्ष, बरगद

    उदाहरण
    . कौन सुभाव री तेरो परयो बर पूजत काहे हिए सकुचाती ।

  • बल, शक्ति

    उदाहरण
    . खीन लंक टूटी दुख भरी । विन रावन केहि वर होय खरी । . देख्यों में राजकुमारन के बर । . परे भूसि नहिं उठत उटाए । बर करि कृपासिंधु उर लाए ।

  • शरीर , देह
  • गोद , क्रोड़ , (को॰)
  • फल
  • वह व्यक्ति जिसका विवाह हो रहा हो या निश्चित हो चुका हो, वर
  • दे० ' कुसुम
  • मधु-मक्खियों की तरह छत्ते बनाकर रहने वाला एक तरह का भौंरे के आकार-प्रकार का डंक मारनेवाला कीड़ा जो उड़ते समय भू-भू शब्द करता रहता है, चिड़

विशेषण

  • श्रेष्ठ , अच्छा , उत्तम
  • सुंदर , अनेकार्थ॰, पृ॰
  • बढ़ा चढ़ा, श्रेष्ठ
  • पूरा, पूर्ण, (आज्ञा या कामना आदि के लिये जैसे, मुराद बर आना

फ़ारसी ; अव्यय

  • बाहर
  • ऊपर , पर

हिंदी ; संज्ञा, पुल्लिंग

  • रेखा , लकीर
  • हठ दिखलाना , अड़ना , जिद करना

    उदाहरण
    . लँधउर घरा देव जस आदी । और को बर बाँधै को बादी ।

  • बाल या बार का समस्त शब्दों में प्रयुक्त रूप जैसे, बरटुट, बरतोर

देशज ; संज्ञा, पुल्लिंग

  • एक प्रकार का कीड़ा जिसे खाने से पशु मर जाते हैं

संस्कृत ; अव्यय

  • बरन्, बल्कि

    उदाहरण
    . सुनि रोवत सब हाय बिरह ते मरन भली बर ।

  • पर; ऊपर, जैसे- तर-किसी से ऊपर
  • बाहर
  • सामने की दिशा में, जैसे- अक्स
  • अलग; पृथक, जैसे- तरफ़

बर से संबंधित मुहावरे

  • बर आना

    बढ़कर निकलना, मुक़ाबले में अच्छा ठहरना

  • बर का पानी

    विवाह से पहले नहछू के समय का बर का स्नान किया हुआ पानी जो एक पात्र में एकत्र करके कन्या के घर भेजा जाता है और जिससे फिर कन्या नहलाई जाती है, जिस पात्र में वह जल जाता है वह पात्र चीनी, खांड आदि से भरकर लड़के वाले के घर लौटा दिया जाता है

  • बर खाँचना

    कोई प्रतिज्ञा करने या बात कहने के समय अपनी दृढ़ता सूचित करने के लिए उँगली से ज़मीन पर रेखा खींचना

  • बर परना

    बढ़ निकलना, श्रेष्ठ होना

बर के अँग्रेज़ी अर्थ

Noun, Masculine

  • bridegroom
  • strength, power

Adjective

  • best, foremost
  • carrying, taking away

Inexhaustible

  • on the other hand
  • on, upon
  • beyond
  • above, at, in, into, with, forth, back, away, against, based upon, according to, on account of

बर के अंगिका अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • दूल्हा, आर्शिवाद, सूचक बचन, बल

बर के अवधी अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • वर

बर के कन्नौजी अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • दूल्हा, श्रेष्ठ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • बल

अव्यय

  • बल्कि

बर के कुमाउँनी अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • दूल्हा, वर, कन्या का होने वाला पति, नव-विवाहित पुरुष

बर के गढ़वाली अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • दूल्हा

Noun, Masculine

  • bridegroom.

बर के बुंदेली अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • वट वृक्ष के फल

बर के ब्रज अर्थ

विशेषण

  • बढ़िया ; उत्तम

पुल्लिंग

  • वट वृक्ष

    उदाहरण
    . कर के गेह तें बर हाथी लौ घरति है ।

  • वर , दूल्हा ; वरदान
  • शक्ति , बल

    उदाहरण
    . अभै दीनन को बर जामें ।


अकर्मक क्रिया, अकर्मक

  • जलना

    उदाहरण
    . मानों बड़वानल सों बारिधि बरत है ।

  • बढ़ना

    उदाहरण
    . बारिधार सी बरत बूड़न की जलजान ।

बर के मगही अर्थ

संज्ञा

  • वड़ का पेड़, बरगद; (वर) दूल्हा, जिसका विवाह होता हो; देवी-देवता अथवा अपने से बड़ों से मांगा जाने वाला कल्याणप्रद मनोरथ, देवी-देवता या बड़ों का आशीर्वाद सूचक मंगल वचन, वरबाद; (बल) शक्ति, सामर्थ्य

विशेषण

  • श्रेष्ठ, उत्तम; बढ़ा-चढ़ा; बराबर, यथा: एकबर, दूबर

बर के हरियाणवी अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • भावी पति
  • पति, दूल्हा
  • आशीर्वाद - सूचक अटल वचन
  • बड़े से प्राप्त इच्छा पूर्ति का वचन

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • बैलों को हाँकने के लिए प्रयुक्त ध्वनि

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • बार, बारी- तेरे तैं कई बर कहली

विशेषण

  • तुल्य-नाजकी तीन बर की

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • दे. भिरड़

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

बेहतर और सरल अनुभव के लिए हिन्दवी डिक्शनरी ऐप

डाउनलोड कीजिए

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा