बरसना

बरसना के अर्थ :

बरसना के हिंदी अर्थ

संस्कृत ; क्रिया, अकर्मक क्रिया

  • आकाश से जल की बूँदों का निरंतर गिरना , वर्षा का जल गिरना , मेह पड़ना
  • ऊपर या चारों ओर से अधिक मात्रा में आना या गिरना
  • बादलों से पानी की बूँदें गिरना; आकाश से जल गिरना; वर्षा होना
  • वर्षा के जल की तरह ऊपर से गिरना , जैसे, फूल बरसना
  • बूँदों की तरह गिरना; झड़ना, जैसे- फूल बरसना
  • बहुत अधिक मान, सख्या या मात्रा में चारों ओर से आकर गिरना, पहुँचना या प्राप्त होना , जैसे, रुपया बरसना , संयो॰ क्रि॰—जाना
  • बहुतायत से प्राप्त होना; इफरात में मिलना
  • बहुत अच्छी तरह झलकना , खूब प्रकट होना , जैसे,— उनके चेहरे से शरारत बरसती है , शोभा बरसना
  • चारों ओर से ख़ूब मात्रा में पहुँचना, जैसे- पैसा बरसना
  • दाएँ हुए गल्ले का इस प्रकार हवा में उड़ाया जाना जिसमें दाना अलग और भूसा अलग हो जाय , ओसाया जाना , डाली होना
  • हवा आदि से कणों या टुकड़ों के रूप में बिखरना
  • साफ़ झलकना
  • झरना; निरंतर झरते रहना
  • पड़ना; टपकना
  • {ला-अ.} किसी को चिल्लाते हुए डाँटना; सरापना; फटकारना
  • ऊपर या चारों ओर से अधिक मात्रा में आना या गिरना

    उदाहरण
    . आकाशवाणी के साथ फूल बरसे ।

  • वर्षा का पानी गिरना
  • क्रोधपूर्वक जोर से कोई कड़ी बात कहना
  • बादलों से जल का बूंदों के रूप में गिरना, वर्षा होना
  • वर्षा के जल की तरह ऊपर से कणों या छोटे छोटे टुकड़ों के रूप में गिरना, जैसे-मकानों पर से फूल बरसना

बरसना के तुकांत शब्द

संपूर्ण देखिए

बरसना से संबंधित मुहावरे

  • बरस पड़ना

    बहुत अधिक क्रुद्ध होकर डाँटने-डपटने लगना, बहुत कुछ भली-बुरी बातें कहने लगना

बरसना के अंगिका अर्थ

बरशना

क्रिया

  • अधिक प्रकट होना, आकाश से जल की बूंदों का निरन्तर गिरना, अन्न को ओसाना, अधिक मात्रा या संख्या में चारों ओर से प्राप्त करना, वर्षा करना

बरसना के हरियाणवी अर्थ

बरसणा

अकर्मक क्रिया

  • वर्षा होना
  • अधिक मात्रा में उपलब्ध होना
  • कृपालु होना
  • क्रोधित होना

अकर्मक क्रिया

  • दे. बरसणा

अन्य भारतीय भाषाओं में बरसना के समान शब्द

पंजाबी अर्थ :

वस्सणा - ਵੱਸਣਾ

गुजराती अर्थ :

वरसवुं - વરસવું

वरसाद - વરસાદ

वर्षा - વર્ષા

उर्दू अर्थ :

बरसना - برسنا

गिरना - گرنا

कोंकणी अर्थ :

पाऊस पडप

वर्षाव जावप

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

बेहतर और सरल अनुभव के लिए हिन्दवी डिक्शनरी ऐप

डाउनलोड कीजिए

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा