बसाना

बसाना के अर्थ :

बसाना के हिंदी अर्थ

संस्कृत ; सकर्मक क्रिया

  • बिठाना
  • (व्यक्ति के संबंध में) रहने के लिए घर अथवा जीवन-निर्वाह के लिए उचित साधन या सुविधाएँ देना, बसने देना , बसने के लिये जगह देना , रहने को ठिकाना देना , जैसे,—राजा ने उस नए गाँव में बहुत से बनिए बसाए , संयो॰ क्रि॰—देना , —लेना
  • घर-गृहस्थी से युक्त करना; व्यवस्था करना
  • रखना

    उदाहरण
    . बधुक सुमन पद पंकज अंकुस प्रमुख चिह्न बनि आयो । नूपुर जनु मुनिवर कलहंसनि रचे नीड़ दै बाँह बसायो ।

  • जनपूर्ण करना , आबाद करना , जैसे,—गाँव बसाना, शहर बसाना

    उदाहरण
    . नाद तैं तिय जेंवरी ते साँप करि घालैं घर बीथिका बसावति बनन की । . केहि सुकृती केहि घरी बसाए । घन्य पुण्यमय परम सुहाए ।

  • टिकाना , ठहराना , स्थित करना , जैसे,—रात को इन सुसाफिरों को अपने यहाँ बसा लो
  • सुगंध से परिचय कराना, सुगंध से मुग्ध करना सुगंधित करना

हिंदी ; अकर्मक क्रिया

  • बसना, ठहरना, रहना

    उदाहरण
    . बालक अजाने हठी और की न मानै बात बिना दिए मातु हाथ भोजन न पाय है । माटी के बनाए गज बाजी रथ खेल माते पालन बिछौने तापै नेक न बसाय है ।

  • बास देना, महकना

    उदाहरण
    . बेलि कुढगी फल बुरी फुलवा कुबुधि बसाय । मूल बिनासी तूमरी सरो पात वरुआय । . धूमउ तजइ सहज करुआई । अगरु प्रसंग सुगंध बसाई । तुलसी (शब्द॰) । २

  • वश चलना, जोर चलना, काबू चलना, अधिकार या शक्ति का काम देना

    उदाहरण
    . काटिय तासु जीभ जो बसाई । स्रवन मूँदि नतु चलिय पराई । . घट में रहै सूझै नहीं कर सौ गहा न जाय । मिला रहै औ ना मिलै तासों कहा बसाय । . करो रो न्यारी हरि आपन गैया । नहिन बसात लाल कछु तुम सों सबै ग्वाल इक ठैयाँ । सूर (शव्द॰) ।

  • आनंदमय बना देना तृप्त और संतुष्ट कर देना,
  • दुर्गंध देना, बदबू देना

    उदाहरण
    . मद जस मंद बसाइ पसेऊ । औ बिसवासि छरै सब कोऊ ।

बसाना से संबंधित मुहावरे

  • घर बसाना

    गृहस्थी जमाना, सुखपूर्वक कुटुंब के साथ रहने का ठिकाना करना

  • मन में बसाना

    चित्त में इस प्रकार जमाना कि बराबर ध्यान में रहे, हृदय में अंकित कर लेना

बसाना के हरियाणवी अर्थ

बसाणा

सकर्मक क्रिया

  • निवास देना, बसने में सहायता देना
  • समृद्धशाली बनाना
  • घर - बार का काम भली प्रकार चलाना

सकर्मक क्रिया

  • दे. बसाणा

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

बेहतर और सरल अनुभव के लिए हिन्दवी डिक्शनरी ऐप

डाउनलोड कीजिए

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा