भंडार

भंडार के अर्थ :

भंडार के हिंदी अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • कोष, ख़ज़ाना
  • अन्नादि रखने का स्थान, कोठार
  • वह स्थान जहाँ व्यंजन पकाकर रखे जाते हैं, पाकशाला, भंडारा, गोदाम

    उदाहरण
    . कबीर जैनी के हिये बिल्ली को इतबार। साधन ब्यंजन मोक्षहित सोपेउ तेहिं भंडार।

  • पेट, उदर
  • अग्निकोण
  • किसी राजा या जमींदार की वह भूमि या गाँव जिसमें वह स्वंय खेती करता है

    उदाहरण
    . जिसका जितना बड़ा भंडार होता है वह राजा उतना बड़ा माना जाता है।

  • देखिए : 'भंडारा'
  • जलाशय के नीचे की भूमि
  • किसी विषय के ज्ञान या गुण आदि का बहुत बड़ा आगार

    उदाहरण
    . संत कबीर ज्ञान के भंडार थे।

  • वह स्थान जहाँ कोश या बहुत-सा धन रहता हो
  • उत्कृष्ट या बहुमूल्य वस्तुओं का संग्रह
  • वह जगह जहाँ कोई वस्तु अधिक मात्रा में हो

    उदाहरण
    . हमें खनिजों के भंडारों को सुरक्षित रखना चाहिए ।

  • किसी व्यक्ति, संस्था आदि की किसी व्यक्ति, संस्था आदि की संचित धनराशि, ज्ञान आदि
  • किसी संरचना का वह क्षेत्र जहाँ वस्तुएँ आदि संग्रह या इकट्ठी की जाती हैं
  • ऐसा स्थान जहाँ व्यापारी अपनी व्यापार करने की वस्तुएँ रखता है
  • चीज़ें, सामान आदि रखने का कमरा
  • जलाशय के नीचे की भूमि
  • वह स्थान जहाँ पर कोई चीज बहुत अधिकता में पाई जाती अथवा होती है
  • पेट के अंदर का वह थैलीनुमा भाग जिसमें भोजन किए हुए पदार्थ इकट्ठे होते और पचते हैं
  • वह स्थान जहाँ कोश या बहुत-सा धन रहता हो
  • उत्कृष्ट या बहुमूल्य वस्तुओं का संग्रह
  • शरीर का वह भाग जिसके अंदर मस्तिष्क होता है
  • किसी व्यक्ति, संस्था आदि की किसी व्यक्ति, संस्था आदि की संचित धनराशि, ज्ञान आदि
  • चीज़ें, सामान आदि रखने का कमरा
  • वह स्थान जहाँ पर कोई चीज बहुत अधिकता में पाई जाती अथवा होती है
  • पेट के अंदर का वह थैलीनुमा भाग जिसमें भोजन किए हुए पदार्थ इकट्ठे होते और पचते हैं
  • शरीर का वह भाग जिसके अंदर मस्तिष्क होता है
  • किसी चीज या बात का बहुत बड़ा आधान या आश्रय स्थान, जैसे-विद्या का भंडार, कोष, खजाना, घर का ज़रूरी सामान रखने की जगह, ज़ख़ीरा, ख़ज़ाना, मजाज़न शराब ख़ाना, पानी का ख़ज़ाना, टंकी, सर, खोपड़ी

भंडार के पर्यायवाची शब्द

संपूर्ण देखिए

भंडार के यौगिक शब्द

संपूर्ण देखिए

भंडार के अँग्रेज़ी अर्थ

Noun, Masculine

  • a store, store-house
  • storage
  • depository
  • emporium
  • also भंडारघर (nm)

भंडार के अंगिका अर्थ

भण्डार

संज्ञा, पुल्लिंग

  • कोशाघर, संचय घर, कोठर,भंडारा

संज्ञा, पुल्लिंग

  • जमाघर, जहाँ सामग्री संचय किया जाता है

भंडार के कुमाउँनी अर्थ

भँडार

संज्ञा, पुल्लिंग

  • माल, सामान रखने-धरने का कमरा, भंडार कोठी, भनार

भंडार के गढ़वाली अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • घर का क़ीमती समान या अनाज रखा जाने वाला स्थान, अन्नागार, कोठार

Noun, Masculine

  • barn, granary

भंडार के बुंदेली अर्थ

भण्डार, भड्डरी

संज्ञा, पुल्लिंग

  • बर्तन व सामान रखने का घर, पाकशाला, खजाना

संज्ञा, पुल्लिंग

  • ब्राह्मणों की एक जाति जो भविष्य बतलाने का कार्य करती है, भण्डार जाति का व्यक्ति
  • किसी प्रयोजन-विशेष के लिए इकट्ठी की गई सामग्री को रखने का स्थान, तालाब का वह स्थान जहाँ पानी भरा व सबसे अधिक हो

भंडार के ब्रज अर्थ

भँडार

संज्ञा, पुल्लिंग

  • वह स्थान जहाँ अनाज आदि रखे जाते हों, कोठार

    उदाहरण
    . हारि सकल भंडार-भूमि आपुन बनवास लह्यो।

  • उदर, पेट

भंडार के मगही अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • कोश, ख़ज़ाना, ढेर देखिए 'अमार'
  • वस्तुओं के संचय या संग्रह करने की जगह

भंडार के मैथिली अर्थ

भँडार, भँडार-कोनी, भण्डार

संज्ञा, पुल्लिंग

  • अन्न आदि संचित करने का घर

संज्ञा, पुल्लिंग

  • भंडार, संचय

Noun, Masculine

  • store house, spl kitchen store

Noun, Masculine

  • stock,deposit

भंडार के मालवी अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • कोषागार, भण्डार गृह।

भंडार के हरियाणवी अर्थ

भंडारा

संज्ञा, पुल्लिंग

  • वह स्थान या कोष्ठ जहाँ विवाह - शादी जैसे उत्सवों पर मिठाई संग्रहीत की जाती है और वहाँ घी का दीया जलाया जाता है (तुल. कुठ्यार)
  • दान-पुण्य निमित्त भोजन कराने का भाव

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

बेहतर और सरल अनुभव के लिए हिन्दवी डिक्शनरी ऐप

डाउनलोड कीजिए

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा