बिदा

बिदा के अर्थ :

  • स्रोत - अरबी

बिदा के हिंदी अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग, स्त्रीलिंग

  • विदा होने की क्रिया
  • प्रस्थान , गमन , रवानगी , रुखसत

    उदाहरण
    . बेटी को बिदा कै अकुलाने गिरिराज कुल व्याकुल सकल शुद्धि बुद्धि बदली गई ।

  • विवाहोपरांत लड़की को ससुराल भेजने की एक विशेष रस्म
  • जाने की आज्ञा

    उदाहरण
    . माँगहु बिदा मातु सन जाई । आवहु बेगि चलहु बन भाई ।

  • द्विरागमन , गौना
  • उक्त के लिए मिलने या मांगी जानेवाली अनुमति या आज्ञा, क्रि० प्र०-देना, -मांगना, -मिलना
  • कहीं से कुछ अधिक समय के लिए चले जाना या प्रस्थान करना, रवाना होना, प्रस्थान
  • माथे पर का गोल और बड़ा टीका, बेंदा, बंदा, बडी बिंदी

बिदा के अँग्रेज़ी अर्थ

Noun, Masculine, Feminine

  • farewell, departure
  • adieu

बिदा के अंगिका अर्थ

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • प्रस्थान जाने की आज्ञा

बिदा के अवधी अर्थ

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • बिदाई

बिदा के कन्नौजी अर्थ

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • रवानगी 2. जाने की इजाजत 3. गौना

बिदा के बुंदेली अर्थ

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • प्रस्थान, गमन, भावुकतापूर्ण वातावरण में प्रस्थान, विधि, व्यवस्था

बिदा के ब्रज अर्थ

स्त्रीलिंग

  • बड़ी बिदी ; एक गोपी का नाम

स्त्रीलिंग

  • विसर्जन, प्रस्थान , गमन ; जाने की अनुमति

    उदाहरण
    . पछिताइ बिदा यहि मांगी अब ।

  • द्विरागमन , गौना

बिदा के मगही अर्थ

संज्ञा

  • रुखसत, खानगी, प्रस्थान; जाने की क्रिया या भाव; बिदागरी, रोकशदी

बिदा के मैथिली अर्थ

संज्ञा

  • प्रस्थान गमन

Noun

  • departure, setting out.

बिदा के हरियाणवी अर्थ

संज्ञा, स्त्रीलिंग

  • बारात के लौटने से पूर्व वह रस्म जिसमें पंचायत या प्रमुख लोगों की उपस्थिति में वरपक्ष को दान, नक़दी आदि दी जाती है
  • बिछुड़ने का भाव

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

बेहतर और सरल अनुभव के लिए हिन्दवी डिक्शनरी ऐप

डाउनलोड कीजिए

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा