बुँदेला

बुँदेला के अर्थ :

  • स्रोत - हिंदी

बुँदेला के हिंदी अर्थ

संज्ञा, पुल्लिंग

  • क्षत्रियों का एक वंश जो गहरवार वंश की एक शाखा माना जाता है

    विशेष
    . ऐसा प्रसिद्ध है कि पंचम नामक एक गहरवार क्षत्रिय ने एक बार अपने आपको विंध्यवासिनी देवी पर बलिदान चढ़ाना चाहा था। उस समय उसके शरीर से रक्त की जो बूँदे वेदी पर गिरी थीं, उन्हीं से बुंदेला वंश के आदि पुरुष की उत्पति हुई थी। चौदहवीं शताब्दी बुंदेलखंड प्रांत में बुंदेलों का बहुत ज़ोर था। उसी समय कालिंजर और कालपी इनके हाथ आई थी। जब ये लोग बहुत बढ़े, तब मुसलमानों से इनकी मुठभेड़ होने लगा। कहा जाता है, पंद्रहवीं शताब्दी के आरंभ में बाबर ने बुंदेल सरदार राजा रुद्रप्रताप को अपना सूबेदार बनाया था। बुंदेलखंड में बुंदेलों और मुसलमानों में कई बार बड़े-बड़े युद्ध हुए थे। वीरसिंह देव और छत्रसाल आदि प्रसिद्ध वीर और मुसलमानों से लड़नेवाले इसी बुंदेले वंश के थे।

    उदाहरण
    . बुंदेलों की वीरता इतिहास-प्रसिद्ध है।

  • बुदेला वंश का कोई व्यक्ति
  • बुदेलखंड का निवासी

बुँदेला के अँग्रेज़ी अर्थ

Noun, Masculine

  • a kshatriy caste
  • an inhabitant of Bundelkhāṉḍ

बुँदेला के अवधी अर्थ

पुल्लिंग

  • देखिए : 'बुनेला'

बुँदेला के बुंदेली अर्थ

बुन्देला

  • महरवार क्षत्रियों की एक उपशाखा

बुँदेला के ब्रज अर्थ

बुंदेला

संज्ञा, पुल्लिंग

  • क्षत्रियों की एक शाखा
  • बुंदेलखंड का निवासी

सब्सक्राइब कीजिए

आपको नियमित अपडेट भेजने के अलावा अन्य किसी भी उद्देश्य के लिए आपके ई-मेल का उपयोग नहीं किया जाएगा।

बेहतर और सरल अनुभव के लिए हिन्दवी डिक्शनरी ऐप

डाउनलोड कीजिए

क्या आप वास्तव में इन प्रविष्टियों को हटा रहे हैं? इन्हें पुन: पूर्ववत् करना संभव नहीं होगा